लाइव न्यूज़ :

1400 अपराधियों की पहचान, 700 की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया, एडीजी पंकज दराद ने पेश किया रिपोर्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: December 29, 2025 17:57 IST

Bihar Police: पंकज दराद ने बताया कि प्रदेश में हत्या के 5,620 को जेल भेजा गया, जबकि लूट में 2,082 और एससी-एसटी एक्ट में लगभग 2 हजार के खिलाफ करवाई हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीसीए के तहत 6,377 के विरुद्ध जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है।लगभग 4 हजार के विरुद्ध करवाई हुई है।5,562 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पटनाः बिहार पुलिस के द्वारा हाल के दिनों में की गई कार्रवाई पर ब्यौरा जारी करते हुए एडीजी(लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने बताया कि पूरे राज्य में अपराध के जरिए संपत्ति अर्जित करने वाले 1400 अपराधियों की पहचान की गई है, जिनमें से 700 की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई धारा 107 के तहत की जा रही है। पंकज दराद ने बताया कि प्रदेश में शांति भंग करने और उससे सम्बंधित मामलों में 12 लाख 59 हजार लोगों के विरोध करवाई की गई है। वहीं सीसीए के तहत 6,377 के विरुद्ध जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है,

जिसमे लगभग 4 हजार के विरुद्ध करवाई हुई है। पंकज दराद ने बताया कि प्रदेश में हत्या के 5,620 को जेल भेजा गया, जबकि लूट में 2,082 और एससी-एसटी एक्ट में लगभग 2 हजार के खिलाफ करवाई हुई है। सांप्रदायिक हिंसा के मामले में 1,357 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर हमले के मामले में 5,562 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जबकि हर्ष फायरिंग के मामले में 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी तरह के मामलों में कमी आई है। वहीं, पर्व त्योहार की मॉनेटरी कंट्रोल रूम के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई गंभीर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हुई।

विधानसभा चुनाव में 1650 कंपनी आई थीं। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कार्य संपन्न हुए। पंकज दराद ने बताया कि कुल 3 लाख 52 हजार 875 अभियुक्त हैं, जिनको जेल भेजा गया है। विभिन्न न्यायालय द्वारा 1,65,007 कांडों में एक लाख से अधिक लोगों की सजा हुई है।

176 लोगों को कमांडो ट्रेनिंग दिया गया है। सभी थाना में दो अधिकारी विशेष रूप से काम करेगा। वह सूचनाओं का संकलन करेगा। उन्होंने बताया कि बिहार की आर्थिक अपराध इकाई एसयूवी ने इस बार सबसे ज्यादा कार्रवाई करते हुए कुल 27 मामले दर्ज किए हैं।

टॅग्स :Bihar PoliceपटनाबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?