लाइव न्यूज़ :

जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-जायसवाल जी आपके एमएलसी सीएम नीतीश के खिलाफ क्या बोल रहे हैं...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2021 20:47 IST

जदयू के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा नेताओं को घेरा है. उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से शिकायत भरे लहजे में पूछा है कि क्या तब भी चुप रहते आप?

Open in App
ठळक मुद्देकुशवाहा ने टुन्नाजी पांडेय के बयान को आधार बनाकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर हमला बोला है. विधान पार्षद पांडेय ने ट्वीट कर कहा है कि नीतीश कुमार सत्‍ता तंत्र का दुरुपयोग कर मुख्‍यमंत्री बने हुए हैं.टुन्‍ना पांडेय लगातार ही मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान दे रहे हैं.

पटनाः बिहार की सियासत में सत्ताधारी जदयू और भाजपा के बीच भीतर ही भीतर भारी विरोध दिखने लगा है.

 

एनडीए गठबंधन के दोनों प्रमुख दलों के बीच जारी रस्‍साकशी के बीच भाजपा के विधान पार्षद टुन्‍नाजी पांडेय के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान दिये जाने के बाद जदयू ने भी पलटवार किया है. जदयू में हाल ही में शामिल हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने टुन्नाजी पांडेय के बयान को आधार बनाकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर हमला बोला है.

उन्होंने संजय जायसवाल से तल्‍ख सवाल करते हुए भाजपा के विधान पार्षद टुन्‍नाजी पांडेय के बयान पर उनसे जवाब मांगा है. सीवान जिले से भाजपा के विधान पार्षद पांडेय ने ट्वीट कर कहा है कि नीतीश कुमार सत्‍ता तंत्र का दुरुपयोग कर मुख्‍यमंत्री बने हुए हैं. उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पर और भी कई गंभीर आरोप हाल के दिनों में लगाए हैं.

टुन्नाजी पांडेय ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने कहा कि जनता ने तो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था. लेकिन सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करके नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन कर राज कर रहे हैं. टुन्‍ना पांडेय लगातार ही मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान दे रहे हैं.

टुन्‍ना पांडेय ने हाल में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत के लिए नीतीश कुमार को जिम्‍मेदार ठहराते हुए कहा था कि वे वास्‍तव में परिस्थितियों के मुख्‍यमंत्री हैं. 2015 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जदयू दूसरे नंबर पर रही, तब भी वे ही मुख्‍यमंत्री बने और 2020 में उनकी पार्टी तीसरे नंबर पर पहुंच गई, तब भी वे ही मुख्‍यमंत्री बने.

खास बात यह है कि उन्‍होंने एक पत्रकार से ये बातें करते हुए अपने पीछे राजद का झंडा और बैनर लगा रखा था.उपेन्द्र कुशवाहा ने टुन्नाजी पांडेय के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिये गये बयान का उल्लेख कर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से सवाल पूछा है. कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि यह बयान आप तक भी पहुंच ही रहा होगा, संजय जायसवाल जी.....!

ऐसा बयान अगर किसी जद(यू) के नेता ने भाजपा या उसके किसी नेता के बारे में दिया होता तो......अबतक.........! ऐसे में जाहिर है कि उपेंद्र कुशवाहा ने बगैर कुछ कहे सब कुछ कह दिया है. इशारों में वह कह गये हैं कि भाजपा नेतृत्व की सहमति से ही ऐसे बयान दिलवाये जा रहे हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि टुन्‍नाजी पांडेय भाजपा की ओर से विधान परिषद में गए हैं. लेकिन आजकल वे भाजपा के रास्‍ते पर नहीं चलते. पिछले विधानसभा चुनाव में उनके सगे भाई को राजद का टिकट मिला और इसमें उनका भी योगदान बताया जाता है. उन्‍होंने राजद प्रत्‍याशी के पक्ष में प्रचार भी किया.

वह लगातार लालू परिवार और तेजस्‍वी यादव के पक्ष तथा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में बयान देते रहते हैं. हालांकि भाजपा के खिलाफ वे कम ही मुंह खोलते हैं. लगातार विरोधी दल के साथ दिखने के बावजूद भाजपा की ओर से उनके खिलाफ किसी कार्रवाई की जानकारी हमें नहीं है. यहां बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा पहले भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से भिड चुके हैं.

जदयू में शामिल होने के बाद उन्होंने दो दफे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा है. बिहार में कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद जब संजय जायसवाल ने नाइट कर्फ्यू पर सवाल खडे करते हुए लॉकडाउन की मांग की थी तो उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें राजनीति नहीं करने की नसीहत दी थी. इसके बाद जब बिहार में लॉकडाउन का एलान किया गया तो संजय जायसवाल ने उपेंद्र कुशवाहा को जवाब दिया था.

टॅग्स :बिहारजेडीयूभारतीय जनता पार्टीनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे