लाइव न्यूज़ :

बिहार: चार बच्चों के पिता को इश्क लड़ाना पड़ा भारी, देर रात पहुंचा था प्रेमिका से मिलने पर हो गई पिटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2021 17:45 IST

बिहार की राजधानी पटना से करीब गांव में लोगों द्वारा एक शख्स की बुरी तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस को पहुंचकर बीच-बचाव करना पड़ा जबकि लोग उसे मारने पर आमादा थे.

Open in App
ठळक मुद्देपटना जिले के धनरूआ थाना इलाके का एक प्रेम-प्रसंग चर्चा में हैचार बच्चों के पिता का दूसरी युवती से प्रेम चल रहा था, वह उससे मिलने उसके घर भी गया थादेर रात प्रेमिका से मिलने शख्स दूसरे गांव पहुंचा था, इसी दौरान युवती के भाई ने देख लिया

पटना: बिहार की राजधानी पटना जिले के धनरूआ थाना इलाके में प्रेम-प्रसंग में चार बच्चों के पिता को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना महंगा पड़ गया. प्रेमी को लड़की के साथ कमरे में देख गांव वालों ने पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि लड़की के द्वारा फोनकर बुलाने पर युवक प्रेमिका के गांव में रात बिताने पहुंच गया था.

इसकी भनक लडकी के भाई को लग गई. आरोपी युवक को अपनी बहन कमरे में देख लड़की के भाई आगबबूला हो गया. इस बात की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष लाठी-डंडे के साथ पहुंच गए और आरोपी युवक को पीटने लगे. इसी बीच लड़की ने सूचना पुलिस को दी. 

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर काफी कड़ी मशक्कत कर आरोपी युवक को भीड़ की चंगुल से छुडाया. इधर, लडकी भी पुलिस के साथ थाना पहुंच गई. 

बताया जाता है कि धनरूआ थाना के छितरौली गांव के रहने वाला अंकित कुमार को कई सालों से पभेडी के एक लडकी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. 

देर रात युवती के भाई की पड़ी नजर

कोचिंग में पढने के दौरान दोनों के बीच प्रेम परवान चढा था. शनिवार के दिन लड़की के घर पर कोई नहीं था तो प्रेमिका ने फोन कर अपने प्रेमी को मिलने के बुलाया था. 

प्रेमिका के बुलाने पर अंकित घर पहुंचा था. इसी बीच युवती के भाई ने देर रात दोनों को एक कमरे में देख लिया. इस बात की सूचना पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीण रात में ही युवक को बंद कमरे से निकाल कर उसकी जमकर धुनाई करने लगे. भीड़ आरोपी युवक की जान लेने पर उतारू हो गई. इसी बीच युवती ने पुलिस को सूचना दे दी. 

ग्रामीणों ने बताया कि युवक को कई बार गांव वालों ने मना किया था, लेकिन वह अपनी आदत से बाज नही आ रहा था. इस बीच पुलिस ने प्रेमी को लोगों की चंगुल से छुड़ाकर घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, धनरूआ थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि जख्मी युवक अंकित से पुलिस अस्पताल में पूछताछ कर रही है.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील