बिहार: गया में कोबरा बटालियन का ऑपरेशन, एक नक्सली ढेर, AK-47 बरामद

By स्वाति सिंह | Published: May 18, 2019 11:19 AM2019-05-18T11:19:43+5:302019-05-18T11:19:43+5:30

पुलिस को खबर इस इलाके में नक्सलियों के छुपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कोबरा 205 के जवानों के साथ मिलाकर सर्चऑपरेशन चलाया।

Bihar: Operation of Cobra battalion in Gaya, one Naxalite dead, AK-47 recovered | बिहार: गया में कोबरा बटालियन का ऑपरेशन, एक नक्सली ढेर, AK-47 बरामद

representational image/ मारे गए नक्सली के पास से पुलिस ने एक एके-47 राइफल बरामद किया है। 

Highlightsपुलिस को खबर इस इलाके में नक्सलियों के छुपे होने की खबर मिली थी।शनिवार रात लगभग 2 बजे पुलिस और नक्सालियों के बीच मुठभेड़ हुई।

बिहार के गया जिले में शनिवार रात लगभग 2 बजे पुलिस और नक्सालियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौराब पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली के पास से पुलिस ने एक एके-47 राइफल बरामद किया है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस को खबर इस इलाके में नक्सलियों के छुपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कोबरा 205 के जवानों के साथ मिलाकर सर्चऑपरेशन चलाया। पुलिस को देखकर नक्सली अंधाधुन फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक की मौत हो गई। 

नक्सल विस्फोट में 15 सुरक्षाकर्मियों सहित 16 लोगों की मौत

बीते दिनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में 15 सुरक्षाकर्मियों सहित लगभग 16 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि विस्फोट से पहले नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण ठेकेदार के 25 वाहनों को जला दिया। 

उन्होंने यह भी बताया था कि मरने वालों में गढ़चिरौली पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम के सदस्य शामिल हैं जो वाहन जलाए जाने वाली जगह का निरीक्षण करने जा रहे थे। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि टीम का वाहन जब कुरखेडा क्षेत्र के लेंढारी नाले के पास पहुंचा तो वहां विस्फोट हो गया।
 

Web Title: Bihar: Operation of Cobra battalion in Gaya, one Naxalite dead, AK-47 recovered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे