लाइव न्यूज़ :

बिहारः 'एक गिरगिटिया दूसरा खिट्टपिट्टिया'... लालू यादव ने अपने अंदाज में कसा नीतीश सरकार पर तंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 12:29 IST

लालू ने रविवार को एक ट्वीट किया, 'एक गिरगिटिया दूसरा खिटपिटिया...कुल जोड़ मिला के शासन घटिया।' लालू के इस ट्वीट को जेडीयू-बीजेपी की सरकार पर हमले के रूप में देखा जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजद और जदयू के बीच पोस्टरों और ट्विटर के जरिए जुबानी जंग जारी है।लालू ने नारा दिया- दो हज़ार बीस, हटाओ नीतीश।

आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव ने अपने अंदाज में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर तंज कसा है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा। लालू ने रविवार को एक ट्वीट किया, 'एक गिरगिटिया दूसरा खिटपिटिया...कुल जोड़ मिला के शासन घटिया।' लालू के इस ट्वीट को जेडीयू-बीजेपी की सरकार पर हमले के रूप में देखा जा रहा है। 

इससे पहले लालू ने 2020 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान करते हुए जदयू सरकार के ‘कुशासन’ को लेकर शनिवार को उस पर करारा प्रहार किया। चारा घोटाला मामले के सिलसिले में रांची की एक जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार में शासन को ‘जीरो’ नंबर दिया है।

उन्होंने नीति आयोग की एक हालिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए यह कहा। राजद और जदयू के बीच पोस्टरों के जरिए हुई हालिया जुबानी जंग के बाद लालू ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘ दो हज़ार बीस, हटाओ नीतीश।’’ राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। नीति आयोग द्वारा पिछले साल 30 दिसंबर को जारी सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) सूचकांक रिपोर्ट में राज्य सरकार की ‘बड़ी नाकामी’ को लेकर लालू ने उसकी आलोचना की।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘नीति आयोग और केंद्र सरकार ने नीतीश के कुशासन को पूरे देश मे फिसड्डी साबित करते हुए ज़ीरो...दिया है।’’ लालू ने अपने अंदाज में कहा, ‘‘तनिक उनसे भी चेक कर लो अपने 15 साल का हिसाब। करिएगा या सिर्फ पोस्टर में ही फड़फड़ाइयेगा?’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब पंख ना हो तो उड़ने की ज़िद नहीं करते, बेकार गिर पड़ घायल हो जाएँगे,क्या फ़ायदा।’’ 

गौरतलब है कि इस सूचकांक में केरल पहले स्थान पर है जबकि बिहार को सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य बताया गया है। यह सूचकांक राज्यों एवं केंद्र शासित क्षेत्रों का सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मानदंडों पर आकलन करता है। 

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?