लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 450, संकट में नीतीश सरकार, मोदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के साथ की बैठक

By अनुराग आनंद | Updated: May 1, 2020 15:32 IST

बिहार सरकार ने मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए मरीजों को गंभीर अवस्था में ही कोरोना के डेडिकेटेड अस्पतालों में भेजने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजिलों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में मरीजों का इलाज करने के लिए कहा गया है।आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मंगल पांडे से बात की है।

पटना: देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। बिहार में भी कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आज बिहार में कोरोना संक्रमण के 24 मामले दोपहर ढाई बजे तक सामने आ गए हैं। इस तरह प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 450 पर पहुंच गई है। बिहार में कोरोना संक्रमण को रोकना एक तरह से राज्य व केंद्र सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। 

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रहे वृद्दि व इसकी गंभीरता को देखते हुए आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के साथ बैठक की है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बैठक में गर्मी के दिनों में मुजफ्फरपुर में बच्चों में फैलने वाली बीमारी को लेकर भी चर्चा हुई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या को रोकने के लिए व अस्पतालों की विधि व्यवस्था पर बात हुई है।

बता दें कि बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देख अब सरकार के भी होश उड़ने लगे हैं। अभीतक मरीजों की संख्या साढ़े चार सौ पार करते देख अब मरीजों के इंतजाम को लेकर सरकार को चिंता सताने लगी है। कोरोना के लिए डेडीकेटेड अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखकर नीतीश सरकार ने हाथ खडे कर दिए हैं। अब इन्हें राजधानी पटना में रखने के लिए सोचने की स्थिती उत्पन्न हो गई है।

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अब सभी जिलों के सिविल सर्जन को आदेश दिया है कि जिले में करोना के मरीज पाए जाने के बाद उनका स्थानीय स्तर पर ही इलाज कराया जाये। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए इस आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि किसी भी संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसको तुरंत कोविड-19 अस्पताल में रेफर कर दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय स्तर पर जिलों में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। 

स्वास्थ्य विभाग ने जिलों के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को नहीं रखे जाने को गंभीर बताते हुए कहा है कि सिविल सर्जन और जिला प्रशासन की तरफ से सभी मामलों को कोविड-19 अस्पताल में रेफर किए जाने से अनावश्यक तौर पर डेडिकेटेड अस्पतालों में दबाव बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिलों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड की उपयोगिता खत्म हो रही है।  ऐसी स्थिति में अब जिलों में ही कोरोना के मरीजों को रखने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दिए गए इस आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि यदि किसी मरीज की तबीयत ज्यादा खराब हो तो ऐसी स्थिति में उसे बेहतर इलाज के लिए डेडिकेट कोविड-19 पर किया जाना चाहिए। किसी सामान्य मरीज को जिले के आइसोलेशन वार्ड में रखकर उसका इलाज कराना ही सबसे बेहतर तरीका होगा। जिलों से किसी मरीज को अब अगर कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में रेफर किया जाएगा तो इसके लिए एक कमिटी की अनुशंसा आवश्यक होगी। 

टॅग्स :बिहार में कोरोनाबिहारनीतीश कुमारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन