12 साल पहले एक शख्स हो गया था लापता, घर वालों ने मृत समझ कर दिया था अंतिम संस्कार; पाकिस्तान से उसका खत आया तो मची खलबली

By आजाद खान | Published: December 18, 2021 01:51 PM2021-12-18T13:51:13+5:302021-12-18T14:03:26+5:30

छव्वी के लापता होने के बाद घर वालों ने उसे बहुत ढ़ूंढ़ा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। 12 साल बाद अब उसके परिवार वालों को उसकी खबर मिली है।

bihar news buxar man writes family after 12 years of lost from pakistan jail surprises mother brother and sisters | 12 साल पहले एक शख्स हो गया था लापता, घर वालों ने मृत समझ कर दिया था अंतिम संस्कार; पाकिस्तान से उसका खत आया तो मची खलबली

12 साल पहले एक शख्स हो गया था लापता, घर वालों ने मृत समझ कर दिया था अंतिम संस्कार; पाकिस्तान से उसका खत आया तो मची खलबली

Highlights12 साल पहले बिहार से भागा एक शख्श पाकिस्तान के एक जेल में बंद मिला।परिवार वालों के अनुसार, छव्वी मांसिक रुप से बीमार था जब वह घर छोड़ा था।छव्वी पाकिस्तान के किस जेल में है, इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है।

विश्व: बिहार के बक्सर से 12 साल पहले लापता शख्स के पाकिस्तान में होने की खबर सामने आई है। यह खबर मिलते ही घर वालों के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि छव्वी नामक एक शख्स आज से 12 साल पहले लापता हो गया था, परिवार वालों के बहुत खोजने के बावजूद भी उसका कोई पता नहीं चला था। अंत में तंग आकर परिवार वालों ने भी हार मान ली और उसे मरा समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन हाल में मिली खबरों के अनुसार, छव्वी के जिंदा होने की बात सामने आई है। खबरों के मुताबिक, छव्वी पाकिस्तान के किसी एक जेल में बंद है। वहीं घर वालों को छव्वी के जिंदा होने की खबर पाने से उनकी उम्मीद और जगी है और वे उसके घर वापस आने की आस लगाए बैठे हैं। 

मांसिक रुप से बीमार था छव्वी

छव्वी बक्सर के खिलाफ़तपुर का रहना वाला था। घर वालों के अनुसार, छव्वी एक मांसिक रुप से बीमार शख्स था जो 12 साल पहले अपना घर छोड़ भाग गया था। अब जब परिवार वालों ने छव्वी के वापस लौटने की आस ही छोड़ दी थी तब उसके जिंदा होने की खबर सामने आई है। वहीं घर वालों के साथ पुलिस भी इस बात से परेशान है कि मांसिक रुप से बीमार छव्वी पाकिस्तान के जेलों तक कैसे पहुंचा। इस बीच छव्वी के लापता होने के बाद उसके पिता की भी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, छव्वी ने पाकिस्तान के जेल से अपने परिवार वालों को खत लिखा और अपने जिंदा होने की खबर दी। 

पाकिस्तान के किसी एक जेल में बंद है छव्वी

पुलिस के मुताबिक, स्पेशल ब्रांच ने छव्वी के पाकिस्तान के एक जेल में बंद होने की पुष्टी की है। हालांकि पुलिस अभी यह नहीं बता पा रही है कि वह पाकिस्तान के किस जेल में बंद है। पुलिस ने स्पेशल ब्रांच से संपर्क कर छव्वी को जल्द से जल्द छुड़वाने और उसे भारत वापस लाने की बात कही है। 
 

Web Title: bihar news buxar man writes family after 12 years of lost from pakistan jail surprises mother brother and sisters

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे