बिहार की खबरः 3 सांसद और 2 विधायक सहित 12 नेता बने राष्ट्रीय प्रवक्ता?, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 12:15 IST2026-01-31T12:14:17+5:302026-01-31T12:15:04+5:30

Bihar news:सूची में एकमात्र महिला शांभवी हैं, जो जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री हैं तथा समस्तीपुर से सांसद हैं।

Bihar news 12 leaders including 3 MPs and 2 MLAs became national spokespersons appointed Union Minister Chirag Paswan | बिहार की खबरः 3 सांसद और 2 विधायक सहित 12 नेता बने राष्ट्रीय प्रवक्ता?, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया नियुक्त

file photo

Highlightsजमुई से सांसद अरुण भारती, चिराग पासवान की बड़ी बहन के पति हैं।विधायक राजू तिवारी तथा पूर्व मंत्री मुरारी गौतम भी शामिल हैं, जो पहले कांग्रेस में थे।खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा को पासवान का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है।

पटनाः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शुक्रवार को तीन मौजूदा सांसदों और दो विधायकों सहित 12 नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर जिन नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता नामित किया गया है, उनमें सांसद अरुण भारती, शांभवी और राजेश वर्मा शामिल हैं। जमुई से सांसद अरुण भारती, चिराग पासवान की बड़ी बहन के पति हैं।

सूची में एकमात्र महिला शांभवी हैं, जो जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री हैं तथा समस्तीपुर से सांसद हैं। खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा को पासवान का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। प्रवक्ता पैनल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राजू तिवारी तथा पूर्व मंत्री मुरारी गौतम भी शामिल हैं, जो पहले कांग्रेस में थे।

Web Title: Bihar news 12 leaders including 3 MPs and 2 MLAs became national spokespersons appointed Union Minister Chirag Paswan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे