20 नवंबर को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार?, 6 विधायक पर बनेंगे 1 मंत्री, बिहार सरकार में शामिल होंगे 35 से 36 मंत्री?

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2025 17:05 IST2025-11-19T17:02:41+5:302025-11-19T17:05:01+5:30

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनडीए शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्री आएंगे।

bihar new government Nitish Kumar take oath Chief Minister 10th time November 20 will be 1 minister every 6 MLAs 35 to 36 ministers join government | 20 नवंबर को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार?, 6 विधायक पर बनेंगे 1 मंत्री, बिहार सरकार में शामिल होंगे 35 से 36 मंत्री?

file photo

Highlightsएनडीए के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे। पूरे राजनीतिक गठजोड़ की मजबूती का संदेश दे रहे थे।एनडीए के सभी विधायक दोपहर करीब 3 बजे सेंट्रल हॉल पहुंचे।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद एनडीए सरकार के गठन की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जदयू विधायक दल और भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बुधवार को नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया। एनडीए की अहम बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुई, जिसमें सभी घटक दलों जदयू, भाजपा, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो के विधायक मौजूद रहे। इस बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका एनडीए के विधायकों ने समर्थन किया।

वहीं, एनडीए विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दोपहर राजभवन के लिए रवाना हो गए। राजभवन जाते समय नीतीश कुमार के साथ एनडीए के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे। जदयू अध्यक्ष, भाजपा विधायक दल के नेता, हम और वीआईपी दल के प्रतिनिधि, सभी एक साथ पूरे राजनीतिक गठजोड़ की मजबूती का संदेश दे रहे थे।

मौजूदा मुख्यमंत्री होने के कारण उन्होंने पहले अपने पद से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को इस्तीफा सौंपा और नई सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया। इस प्रक्रिया के दौरान राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाते रहने को कहा। नीतीश कुमार गुरुवार को दोपहर करीब डेढ बजे पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री की पद शपथ लेंगे।

यह उनका 10वीं बार शपथ ग्रहण होगा, जिसे लेकर पूरे राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ 20 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनडीए शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्री आएंगे।

वहीं, इससे पहले आज दिन की शुरुआत जदयू विधायक दल की बैठक से हुई, जहां पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को अपना नेता चुना। इसके बाद भाजपा की बैठक में सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया। अलग-अलग बैठकों के बाद एनडीए के सभी विधायक दोपहर करीब 3 बजे सेंट्रल हॉल पहुंचे।

जहां एनडीए विधायक दल की बैठक हुई। बता दें कि बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो गई है। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य रूप से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि एनडीए का संयुक्त मंत्रिमंडल इस बार बड़ा और संतुलित होगा, जिसमें बीजेपी और जदयू को लगभग बराबर प्रतिनिधित्व मिलेगा।

जबकि सहयोगी दलों को भी जगह दी जाएगी। एनडीए की इस सर्वसम्मति से यह स्पष्ट है कि गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चलाने को लेकर पूरी तरह एकजुट है। सूत्र बताते हैं कि नई सरकार के गठन में इस बार मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रिमंडल के कई चेहरों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

एनडीए गठबंधन मजबूत बहुमत के साथ सत्ता में है और माना जा रहा है कि विभागों के बंटवारे में भी इस बार नई प्राथमिकताएं तय की जाएंगी। प्रशासनिक सुधार, विकास योजनाओं की गति और कानून-व्यवस्था को लेकर गठबंधन की अगली रूपरेखा एनडीए की पहली बैठक में तय की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो उपमुख्यमंत्रियों के अलावा करीब 20 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। इन मंत्रियों में भाजपा, जदयू के अलावा लोजपा (रा), हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के विधायक भी शामिल होंगे। भाजपा के मंत्रियों की सूची को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अंतिम रूप दे रहे हैं, जबकि जदयू के मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बना रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो भाजपा से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, नितिन नवीन, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, विजय मंडल, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी, संजीव चौरसिया और श्रेयसी सिंह मंत्री बन सकती हैं। जबकि जदयू से विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जयंत राज और सुनील कुमार फिर से मंत्री बन सकते हैं।

वहीं, लोजपा(रा) से राजू तिवारी, संजय पासवान और डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह का नाम चर्चा में हैं। जबकि हम से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन फिर से मंत्री बन सकते हैं। इसके साथ ही रालोमो से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा का नाम सबसे आगे है। सूत्रों के अनुसार नीतीश सरकार में इस बार 35 से 36 मंत्री बन सकते हैं।

6 विधायकों पर एक मंत्री पद का फार्मूला लागू हो सकता है। इस लिहाज से जदयू की ओर से 14 मंत्री बनेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। वहीं भाजपा कोटे से भी 16 विधायक मंत्री बन सकते हैं, जिनमें दो उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। भाजपा कोटे से डा.प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्श हो सकते हैं।

लोजपा(रा) से तीन मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा हम और रालोमो से एक-एक विधायक मंत्री बन सकता है। सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में 5 मंत्रीपद खाली रखा जा सकता है और आगे आने वाले समय में उसको भरा जा सकता है।

Web Title: bihar new government Nitish Kumar take oath Chief Minister 10th time November 20 will be 1 minister every 6 MLAs 35 to 36 ministers join government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे