बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा के सवाल पर खोया आपा, अपशब्दों का किया प्रयोग

By एस पी सिन्हा | Published: July 11, 2023 06:08 PM2023-07-11T18:08:32+5:302023-07-11T18:12:17+5:30

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति कैसे चलेगी? दोहरी नीति नहीं चलेगी। भाजपा के नेता कहते हैं कि छगन भुजबल और एनसीपी के लोग भ्रष्टाचारी हैं। फिर प्रफुल्ल पटेल व अन्य एनसीपी नेताओं को अपनी पार्टी में ले लिए।

Bihar minister Ashok Chaudhary lost his temper on BJP's question, used abusive words | बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा के सवाल पर खोया आपा, अपशब्दों का किया प्रयोग

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा के सवाल पर खोया आपा, अपशब्दों का किया प्रयोग

Highlightsविधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए भवन निर्माण मंत्री ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति नहीं चलेगीउन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कहते थे कि छगन भुजबल और एनसीपी के लोग भ्रष्टाचारी हैंबोले ऐसा कौन डिटर्जेंट पाउडर है बीजेपी के पास है जिससे सब दाग धुल जाते हैंं

पटना:बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जारी तनातनी के बीच भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने आपा खोते हुए भाजपा के लिए अपशब्द बोल दिया। विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए भवन निर्माण मंत्री ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति नहीं चलेगी। नीतीश कुमार अगर सिर्फ केस दर्ज होने पर मंत्रियों से इस्तीफा लेने लगें तो यह लोग सभी मंत्री पर केस दर्ज करा देगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अकेले रह जायेंगे। 

इस बयान के दौरान वे भाजपा के लिए अपशब्द का भी प्रयोग करते दिखे। चार्जशीटेड तेजस्वी यादव के इस्तीफा मांगने के सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति कैसे चलेगी? दोहरी नीति नहीं चलेगी। भाजपा के नेता कहते हैं कि छगन भुजबल और एनसीपी के लोग भ्रष्टाचारी हैं। फिर प्रफुल्ल पटेल व अन्य एनसीपी नेताओं को अपनी पार्टी में ले लिए।

भाजुपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपके लिए सब बढ़िया है। ऐसा कौन डिटर्जेंट पाउडर आपके पास है कि आपके पास जो जाता है, वह सब शुद्ध हो जाता है और हम हमारे पास आता है तो महकने लगता है? ऐसा कौन डिटर्जेंट पाउडर है बता दीजिए, हम लोग भी यूज करने लगेंगे। 

उन्होंने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि समय बलवान होता है, भाजपा इस बात को जान ले। अशोक चौधरी इतने भर से नहीं रूके, आगे कहा कि अमित शाह के पास क्या था? अमित शाह के ऊपर केस नहीं हुआ क्या? समय का इंतजार करना चाहिए।

जमुई से लोकसभा चुनाव लड़ने और भाजपा से हाथ मिलाने पर अशोक चौधरी ने कहा कि हम क्यों जाएंगे भाजपा के साथ। मेरे बाप 9 टर्म एमएलए रहे, हम खुद रहे हैं। हम कांग्रेस पार्टी के रहे हैं। हम दिल दिमाग से सेक्यूलर हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कल का कौन जानता है।

Web Title: Bihar minister Ashok Chaudhary lost his temper on BJP's question, used abusive words

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे