लाइव न्यूज़ :

बिहार में मधुबनी कांडः पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना, कहा-रक्षक ही रावण बने बैठे हैं...

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2021 20:10 IST

तेजस्वी ने कहा कि जब तक ये दोनों अधिकारी मधुबनी में टिके रहेंगे तब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है क्योंकि रक्षक ही रावण बने बैठे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देमधुबनी के एसपी और डीएसपी को तत्काल हटाने की मांग की है. तेजस्वी ने कहा कि होली के दिन रावण सेना नाम से संगठन चलाने वालों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. सांठगांठ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिकारियों के साथ है.

पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज मधुबनी जिले में हुए नरसंहार को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे.

पीड़ित परवार से मुलाकात करने दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से तंज कसा है. उन्होंने मधुबनी के एसपी और डीएसपी को तत्काल हटाने की मांग की है. तेजस्वी ने कहा कि जब तक ये दोनों अधिकारी मधुबनी में टिके रहेंगे तब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है क्योंकि रक्षक ही रावण बने बैठे हैं. 

तेजस्वी ने कहा कि होली के दिन रावण सेना नाम से संगठन चलाने वालों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. इसके पीछे प्रवीण नाम का एक गुंडा है. जिसके खिलाफ कई मामले सामने आये हैं, लेकिन उसका सांठगांठ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिकारियों के साथ है. वह अफसरों के साथ उठता-बैठता है. उन्होंने कहा कि घटना के दिन मृतकों के परिजनों ने एसपी को फोन कर इसकी सूचना दी. लेकिन कोई भी पुलिसवाला नहीं पहुंचा. एक ही घर की तीन-तीन महिलाएं विधवा हो गईं. लेकिन किसी भी पुलिसवाले ने साथ नहीं दिया.

तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने डीजीपी से बात की. लेकिन लोगों को एक बात समझनी चाहिए कि जब तक एसपी और डीएसपी को हटाया नहीं जायेगा तब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा. इसके बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीटर के जरिये नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि,”75 विधायक वाले जब 40 विधायक वाले अनुकंपाई नेता पर बोलते है तो उन्हें पब्लिसिटी मिलती है.

कितनी खुशफहमी में जीते है वो? नरसंहार कराए मुख्यमंत्री, विधायकों को पिटवाए मुख्यमंत्री, जहरीली शराब से लोगों को मरवाए मुख्यमंत्री, युवाओं पर लाठी चला जेल भिजवाए मुख्यमंत्री, बिहार को बेरोजगारी का केंद्र बनाए मुख्यमंत्री, और पब्लिसिटी पाए हम!”

इससे पहले भी मधुबनी हत्याकांड में तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, “माननीय मुख्यमंत्री जी के मुखारविंद से टपके रत्नकण:-“अगर कोई क्राइम की घटना होती है तो उसकी ज़िम्मेवारी पुलिस की होती है. इस पर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं है” मुख्यमंत्री साहब, हमें लगा बिहार पुलिस किम जोंग के अधीन हैं, इसलिए आप क्यों खामखां जिम्मेवारी ले नरसंहार पर प्रतिक्रिया देंगे. है ना?”

यहां उल्लेखनीय है कि कल मधुबनी हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर पब्लिसिटी करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि कौन क्या आरोप लगा रहा है, इस मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है. पूरे मामले को डीजीपी साहब से 5 बार फोन पर बात हुई है.

हमने कह दिया है कि जो जरूरी एक्शन है, वो जरूर होना चाहिए. जो भी क्राइम किया है, उसे छोड़िए मत. अगर कारण पता चलता है तो उस कारण को भी गंभीरता से देखिए. ऐसा नहीं सबको एक साथ खड़ा करके मार दिया गया. अगर कहीं घटना होती है, तो क्या कोई बचेगा? 

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया