Bihar LS polls 2024: पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान, अधिसूचना जारी, पहले दिन किसी ने नहीं भरा पर्चा

By एस पी सिन्हा | Published: March 20, 2024 07:14 PM2024-03-20T19:14:19+5:302024-03-20T19:16:13+5:30

Bihar LS polls 2024: गठबंधन में इस बार नवादा सीट में भाजपा की वापसी हुई है। अभी तक ये सीट पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा से चंदन सिंह के पास थी, जो बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई हैं।

Bihar LS polls 2024 first phase voting on 4 Lok Sabha seats of Bihar on April 19 nomination notification no one filled form first day | Bihar LS polls 2024: पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान, अधिसूचना जारी, पहले दिन किसी ने नहीं भरा पर्चा

सांकेतिक फोटो

Highlightsजमुई सीट की जनता ने लगातार दो बार चिराग पासवान को दिल्ली भेजा है।एनडीए गठबंधन में ये सीट एक बार फिर से उनके ही हिस्से में आई है। चिराग फिर से जमुई से लड़ते हैं या हाजीपुर का रुख करते हैं।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। इसमें पहले चरण में नामांकन आज से शुरू हो गया। पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। इसमें जमुई के अलावा गया, नवादा और औरंगाबाद शामिल हैं। इन सीटों पर नामांकन आज से शुरू हो गया, लेकिन अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान नही होने से आज किसी ने नामांकन नही किया। एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों की ओर से अभी तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि जमुई सीट की जनता ने लगातार दो बार चिराग पासवान को दिल्ली भेजा है।

एनडीए गठबंधन में ये सीट एक बार फिर से उनके ही हिस्से में आई है। अब देखना ये होगा कि चिराग फिर से जमुई से लड़ते हैं या हाजीपुर का रुख करते हैं। वहीं गया सीट जीतन राम मांझी को मिली है। माना जा रहा है कि मांझी खुद इस सीट से चुनावी ताल ठोक सकते हैं। यहां पहले जदयू के सांसद विजय मांझी थे। इसी तरह से नवादा सीट पर बड़ा फेरबदल हुआ है।

गठबंधन में इस बार नवादा सीट में भाजपा की वापसी हुई है। अभी तक ये सीट पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा से चंदन सिंह के पास थी, जो बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई हैं। भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। औरंगाबाद भी भाजपा के खाते में गई है।

यहां से भाजपा के सुशील सिंह सांसद हैं। अबकी पार्टी किसे टिकट देगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 27 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 28 मार्च को चुनाव आयोग उम्मीदवारों के कागजात की जांच करेगा। 30 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं और 19 अप्रैल को इन चार सीटों पर वोटिंग होगी।

English summary :
Bihar LS polls 2024 first phase voting on 4 Lok Sabha seats of Bihar on April 19 nomination notification no one filled form first day


Web Title: Bihar LS polls 2024 first phase voting on 4 Lok Sabha seats of Bihar on April 19 nomination notification no one filled form first day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे