लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदीः बडे़ पैमाने पर शराब की खेप, 21 हजार बोतल, 6 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत करोड़ों में, औरंगाबाद और कैमूर पुलिस ने किया जब्त

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2021 20:36 IST

बिहार में ओबरा थाना इलाके में पकड़ा गया है. ट्रक से 21 हजार बोतलों में भरा 6 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देदुर्गावती और मोहनिया पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मोहनिया चेकपोस्ट से एक ट्रक शराब जब्त की है. ट्रक में ऑनलाइन कंपनी अमेजन की पेटी में शराब भरकर ले जायी जा रही थी.कुल 2529 लीटर शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी को लेकर दो दिन पहले सात घंटे तक मैराथन समीक्षा बैठक की थी. जिसके बाद यह साफ निर्देश दिया गया था कि किसी भी हाल में बिहार में शराब की बिक्री नहीं की जाएगी.

लेकिन इस बैठक की धज्जियां उड़ाते हुए शराब तस्कर बिहार में बड़ी खेप लेकर पहुंचने में कामयाब हो रहे हैं. पटना के अलावे औरंगाबाद और कैमूर जिले में बडे़ पैमाने पर शराब का खेल बरामद किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से एक ट्रक पर एक करोड़ की शराब पटना के लिए आ रही थी, जिसे औरंगाबाद जिले में पकड़ा गया है.

शराब लदे ट्रक को ओबरा थाना इलाके में पकड़ा गया है. ट्रक से 21 हजार बोतलों में भरा 6 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसकी कीमत करीब एक करोड़ है. वहीं, कैमूर जिले की दुर्गावती और मोहनिया पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मोहनिया चेकपोस्ट से एक ट्रक शराब जब्त की है. ट्रक में ऑनलाइन कंपनी अमेजन की पेटी में शराब भरकर ले जायी जा रही थी.

ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं दुर्गावती थाना क्षेत्र में एक कार को जब्त कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है. दोनों थानों द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 2529 लीटर शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पेटी पर फ्लिपकार्ट कंपनी का सिंबल छपा था.

इसके साथ ही पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट के पास से एक सुरंगनुमा तहखाना से 40 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि सुरंग में शराब किसने रखे थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

इस तरह से पूरे बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. इसके बावजूद बिहार में लगातार शराबी यूपी के रास्ते से पहुंच रही है. अब सुशासन बाबू द्वारा नया नियम लागू करते ही शराब की हुई इस बडी बरामदगी पर विपक्ष ने चुटकी ली है. विपक्षी दल राजद ने कहा है कि सरकार में शामिल लोग ही शराब बेचवा रहे हैं. शराब के धंधे से हो रही आमदनी सरकार के लोगो तक पहुंच रही है.   

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह