बिहार: लालू प्रसाद यादव ने फिर संभाली RJD की कमान, 11वें अध्यक्ष के तौर पर हुए नियुक्त

By स्वाति सिंह | Published: December 3, 2019 02:18 PM2019-12-03T14:18:39+5:302019-12-03T14:18:39+5:30

लालू प्रसाद यादव को अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का प्रमुख चुना गया है। वे इस बार 11वीं बार पार्टी अध्यक्ष बनें हैं

Bihar: Lalu Prasad Yadav again takes charge of RJD, appointed as 11th president | बिहार: लालू प्रसाद यादव ने फिर संभाली RJD की कमान, 11वें अध्यक्ष के तौर पर हुए नियुक्त

यहां एकमात्र नॉमिनेशन होने के चलते लालू प्रसाद यादव को पार्टी प्रमुख के तौर पर चुना गया।

Highlightsलालू प्रसाद यादव राजद के निर्विरोध प्रमुख चुने गए। वे 11वीं बार पार्टी अध्यक्ष के तौर चुने गए हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निर्विरोध प्रमुख चुने गए। वे 11वीं बार पार्टी अध्यक्ष के तौर चुने गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को विधायक भोला यादव ने लालू के नाम से नोमिनेशन फॉर्म रिसीव किया। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में चार सेट में उनका नामांकन पत्र दाखिल किया गया। यहां एकमात्र नॉमिनेशन होने के चलते उन्हें आज पार्टी प्रमुख के तौर पर चुना गया। इससे पहले तेजस्वी यादव को पार्टी के चीफ के तौर पर कमान संभालने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अब चल रही अटकलबाजियों पर भी विराम लग गया।

Web Title: Bihar: Lalu Prasad Yadav again takes charge of RJD, appointed as 11th president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे