बिहारः भाजपा से मिलने के क्या प्रमाण हैं सीएम नीतीश के पास?, मांझी ने पलटवार करते कहा-एकबार फिर तेजस्वी को धोखा देंगे

By एस पी सिन्हा | Published: June 16, 2023 05:01 PM2023-06-16T17:01:00+5:302023-06-16T17:02:48+5:30

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के साथ जाएंगे और बिहार में भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे।

bihar Jitan Ram Manjhi hit back nitish kumar and said will once again betray Tejashwi Yadav What evidence does CM Nitish have of meeting BJP | बिहारः भाजपा से मिलने के क्या प्रमाण हैं सीएम नीतीश के पास?, मांझी ने पलटवार करते कहा-एकबार फिर तेजस्वी को धोखा देंगे

बैठक की बात हम भाजपा को बताते थे, अगर ऐसा कोई प्रमाण है, तो वे हमें दिखाएं।

Highlightsनीतीश कुमार तेजस्वी यादव के कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे और वे तेजस्वी को सिर्फ लॉलपॉप दिखा रहे हैं।बैठक की बात हम भाजपा को बताते थे, अगर ऐसा कोई प्रमाण है, तो वे हमें दिखाएं।नीतीश कुमार कुर्सी पर बने रहने के लिए स्वयं कभी भाजपा के साथ तो कभी राजद के साथ गठबंधन करते हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भेदिया कहे जाने पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है। गया में मीडिया से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा से मिलने के क्या प्रमाण हैं नीतीश के पास?

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एकबार फिर तेजस्वी यादव को धोखा देंगे। मांझी ने भविष्यवाणी की है कि नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के साथ जाएंगे और बिहार में भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे और वे तेजस्वी को सिर्फ लॉलपॉप दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लगातार विलय के लिए दबाव बना रहे थे, इसलिए पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए अलग हो गए। मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि बैठक की बात हम भाजपा को बताते थे, अगर ऐसा कोई प्रमाण है, तो वे हमें दिखाएं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी पर बने रहने के लिए स्वयं कभी भाजपा के साथ तो कभी राजद के साथ गठबंधन करते हैं और दूसरे पर इस तरह का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आने वाले चुनाव में तेजस्वी यादव को भी धोखा देंगे, वे नहीं चाहते हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने।

उन्होंने 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बताया है, पर उससे पहले ही अपनी कुर्सी पर बने रहने के लिए नीतीश कुमार फिर से भाजपा के साथ जाएंगे। मांझी ने कहा कि आपके मन में सवाल होगा कि 13 जून को बिहार मंत्रिमंडल से संतोष सुमन का इस्तीफा क्यों हुआ?

इसका क्या कारण हो सकता है? इस पर संतोष की प्रतिक्रिया आ चुकी है। भाजपा के साथ जाने के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि इस मुद्दे पर आगामी 19 तारीख को हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेय होगा।

हम स्वयं कोई निर्णय नहीं लेते बल्कि बैठक कर सभी की राय लेकर ही निर्णय करते हैं। इसके साथ ही मांझी ने कहा हमारी पार्टी छोटी पार्टी है, इसलिए किसी ना किसी बड़ी पार्टी के साथ हमें गठबंधन तो करना ही है, लेकिन किस पार्टी के साथ हम गठबंधन करेंगे? यह 19 तारीख की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

Web Title: bihar Jitan Ram Manjhi hit back nitish kumar and said will once again betray Tejashwi Yadav What evidence does CM Nitish have of meeting BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे