बिहार: उपेन्द्र कुशवाहा को जदयू कार्यकर्ताओं ने दिखाये काले झंडे, लगाया 'कुशवाहा गो बैक' का नारा

By एस पी सिन्हा | Published: October 16, 2022 06:52 PM2022-10-16T18:52:04+5:302022-10-16T18:55:40+5:30

जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा को बक्सर में आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया और 'गो बैक' का नारा भी लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कुशवाहा के काफिले पर बैंगन और भिंडी फेंककर अपना विरोध जताया।

Bihar: JDU workers showed black flags to Upendra Kushwaha, raised the slogan of 'Kushwaha go back' | बिहार: उपेन्द्र कुशवाहा को जदयू कार्यकर्ताओं ने दिखाये काले झंडे, लगाया 'कुशवाहा गो बैक' का नारा

फाइल फोटो

Highlightsजदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा को करना पड़ा पार्टी कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामनाबक्सर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा को काला झंडा दिखाया और 'गो बैक' का नारा लगायाइतना ही नहीं पार्टी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा के काफिले पर बैंगन और भिंडी भी फेंका

पटना: जदयू द्वारा बक्सर में आयोजित 'सद्भावना बढ़ाओ देश बचाओ' सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

जदयू नेता कुशवाहा से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उन्हें काला झंडा दिखाया और 'गो बैक' का नारा भी लगाया। बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा समेत दर्जनों जदयू नेता के काफिले पर प्रदर्शनकारियों ने बैंगन और भिंडी फेंककर विरोध प्रदर्शन किया।

दरअसल, जदयू द्वारा बक्सर शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित 'सद्भावना बढ़ाओ देश बचाओ' सम्मेलन में भाग लेने के लिए उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे थे। यहां उपेंद्र कुशवाहा को जदयू कार्यकर्ताओं का भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

जदयू के कार्यकर्ताओं ने शहर के ज्योति चौक पर उनको काले झंडे दिखाए और ’कुशवाहा गो बैक-गो बैक’ के नारे भी लगाए। यहां तक की कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन पर बैगन और भिंडी फेंका। अचानक से उपेंद्र कुशवाहा के विरोध और उन्हें काला झंडा दिखाया जाने के कारण हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

उल्लेखनीय है कि बिहार में निकाय चुनाव पर रोक लगने के बाद जदयू और भाजपा के बीच खुद को अति पिछड़ा का सबसे बड़ा हिमायती बताने की होड़ मच गई है। भाजपा को अतिपिछड़ों का विरोधी बताते हुए जदयू ने भाजपा के खिलाफ 'सद्भाव बचाओ, देश बचाओ' कार्यक्रम चला रही है।

आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ बक्सर से हुआ। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपेंद्र कुशवाहा भी बक्सर पहुंचे थे, जहां जदयू कार्यकर्ताओं ने उपेन्द्र कुशवाहा का भारी विरोध किया और उन्हें काला झंडा भी दिखाया। बताया जा रहा है कि विरोध जताने वाले सभी जदयू कार्यकर्ता कुशवाहा समाज से ही थे।

Web Title: Bihar: JDU workers showed black flags to Upendra Kushwaha, raised the slogan of 'Kushwaha go back'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे