जदयू में सियासी घमासान, सीएम नीतीश ने कुशवाहा पर बोलने से किया किनारा, कहा-किसी बात पर कुछ मत पूछिए,  छोड़ दीजिए...

By एस पी सिन्हा | Published: January 24, 2023 04:09 PM2023-01-24T16:09:29+5:302023-01-24T16:11:00+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के किसी बात पर कुछ मत पूछिए। छोड़ दीजिए उनको, जो मन में आए बोलते रहे।

bihar jdu tussle CM Nitish kumar refused to speak Upendra Kushwaha said don't ask anything on anything, leave it | जदयू में सियासी घमासान, सीएम नीतीश ने कुशवाहा पर बोलने से किया किनारा, कहा-किसी बात पर कुछ मत पूछिए,  छोड़ दीजिए...

नीतीश कुमार ने कहा कि विकास के साथ-साथ सभी वर्गों का ध्यान रखा।

Highlightsनीतीश कुमार ने कहा कि विकास के साथ-साथ सभी वर्गों का ध्यान रखा। कर्पूरी ठाकुर के साथ कुछ लोगों ने बहुत बुरा किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्ववाद्यालयों के चल रहे लेट सेशन को लेकर राज्यपाल से भी बात हुई है। 

पटनाः जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी से जदयू में आंतरिक कलह मचा हुआ है। न सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर साफ कर दिया कि पार्टी में कोई कमजोरी नहीं है। वहीं दूसरी तरफ अब नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर साफ कर दिया कि वह उनसे(कुशवाहा) जुड़े किसी सवाल का जवाब नहीं देंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के किसी बात पर कुछ मत पूछिए। छोड़ दीजिए उनको, जो मन में आए बोलते रहें। उनको बोलने के लिए छोड़ दीजिए। उनकी बात पर हमारी पार्टी(जदयू का कोई नेता कुछ नहीं बोलेगा। कर्पूरी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देने के बाद पटना में मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सब कुछ किया जो उन्हें करना चाहिए।

उन्होंने विकास के साथ-साथ सभी वर्गों का ध्यान रखा। लेकिन जिस तरीके से उनके साथ व्यवहार किया गया था, वह गलत था। कर्पूरी ठाकुर के साथ कुछ लोगों ने उनके साथ बहुत बुरा किया। पर आज वे लोग भी उनका जन्म दिन बड़े जोर शोर से मना रहे हैं।

इसके साथ ही मगध विश्वविद्यालय समेत राज्य के अन्य शिक्षण संस्थानों के अनियमित सत्र के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के स्तर से प्रयास किया जा रहा है। छात्रों की परेशानी का जानकारी मिलने पर उन्हें तकलीफ होती है। आनेवाले दिनों में वे फिर से बड़ी बैठक करेंगे और उसके बाद पूरी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे समाधान यात्रा पर हैं।

उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री को इसके बारे में निर्देश दे दिया है कि वे इसको देखें। कोशिश की जा रही है की सब विश्वविद्यालयों का काम तेजी से हो। सभी को कहा गया है कि सत्र को समय पर चलाएं। ये ठीक बात नहीं है कि छात्रों को दिक्कत हो रही है। सभी चीजों को देखने के बाद इसके लिए अलग से बैठक कर समस्या का निदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्ववाद्यालयों के चल रहे लेट सेशन को लेकर राज्यपाल से भी बात हुई है। 

Web Title: bihar jdu tussle CM Nitish kumar refused to speak Upendra Kushwaha said don't ask anything on anything, leave it

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे