जब वह सिर्फ 10 वर्ष के थे, तब से मैं राजनीति में सक्रिय हूं, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अमित शाह पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Published: September 24, 2022 02:58 PM2022-09-24T14:58:46+5:302022-09-24T14:59:55+5:30

बिहारः जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि भाजपा कोई सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी है, जो हमें बताएगी कि यहां जंगलराज है। मंगल राज है।

bihar JDU President Lalan Singh took jibe Amit Shah I have been active in politics since he was only 10 years old | जब वह सिर्फ 10 वर्ष के थे, तब से मैं राजनीति में सक्रिय हूं, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अमित शाह पर कसा तंज

2024 के चुनाव में भाजपा मुक्त भारत बनाने का जो अभियान चलेगा उसका शुभारंभ बिहार की पावन धरती से ही किया जाएगा। 

Highlightsमेरा राजनीतिक जीवन 1974 के जेपी छात्र आंदोलन के संघर्ष के साथ प्रारंभ हुआ है। बड़बोला टिप्पणी अहंकार का द्योतक होता है। 2024 के चुनाव में भाजपा मुक्त भारत बनाने का जो अभियान चलेगा उसका शुभारंभ बिहार की पावन धरती से ही किया जाएगा। 

पटनाः केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा रैली में दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि मंगल राज है।

 

उन्होंने कहा कि मैं देश के गृह मंत्री अमित शाह से कहता हूं रात के 2 बजे सिविल ड्रेस में बिना किसी को बताए हुए कि आप गृह मंत्री हैं, बिहार के किसी भी कोने से निकलिए और जहां मन हो वहां जाइए। अगर आपको कोई रास्ते में रोक-टोक करे तो मैं मान लूंगा कि बिहार में जंगलराज है। ललन सिंह ने कहा कि भाजपा कोई सर्टिफिकेट देने वाली कंपनी है, जो हमें बताएगी कि यहां जंगलराज है। 

ललन सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा कि देश के जुमलेबाज गृहमंत्री अमित शाह, आप जब सिर्फ 10 वर्ष के थे, तब से मैं राजनीति में सक्रिय हूं। मेरा राजनीतिक जीवन 1974 के जेपी छात्र आंदोलन के संघर्ष के साथ प्रारंभ हुआ है। पता नहीं आप का राजनीतिक जीवन किस संघर्ष से शुरू हुआ है ?

उन्होंने कहा है कि बड़बोला टिप्पणी अहंकार का द्योतक होता है। आपको आत्मचिंतन की सख़्त जरूरत है। ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह ने पूर्णिया की रैली में कहा है कि बिहार परिवर्तन की धरती है। मैं भी उनका समर्थन करता हूं और कहता हूं कि 2024 के चुनाव में भाजपा मुक्त भारत बनाने का जो अभियान चलेगा उसका शुभारंभ बिहार की पावन धरती से ही किया जाएगा। 

जदयू अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कई नेता एक क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवार बन कर चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा के कार्यकर्ता जदयू उम्मीदवारों के खिलाफ काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा में दोबारा शामिल होकर जदयू ने भूल की थी। उसे सुधार दिया गया है। बिहार में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद सामाजिक न्याय और न्याय के साथ विकास की अवधारणा के स्वाभाविक नेता हैं।

अमित शाह से सवाल पूछते हुए ललन सिंह ने कहा कि पूर्णिया हवाई अड्डा कब बन गया, बताइए तो जरा? कृपया हमारा ज्ञानवर्धन कीजिए। कम से कम अब तो बिहार के लोगों लो ठगना बंद कीजिए। सोचिए जिस देश का गृहमंत्री ही जुमलेबाज हो, उस देश का भविष्य क्या होगा? अब तो भाजपा मुक्त देश ही एक मात्र विकल्प है।
 

Web Title: bihar JDU President Lalan Singh took jibe Amit Shah I have been active in politics since he was only 10 years old

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे