बिहार: देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पोती कालिख, पहले भी उखाड़ी गई थी मूर्ति

By एस पी सिन्हा | Published: October 23, 2018 07:00 PM2018-10-23T19:00:09+5:302018-10-23T19:00:09+5:30

यहां बता दें कि टाउन हॉल नगर निगम से महज 25 मीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने नगर निगम को इसकी सूचना दी।

Bihar: india's first President Rajendra Prasad idol Throwing ink | बिहार: देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पोती कालिख, पहले भी उखाड़ी गई थी मूर्ति

बिहार: देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पोती कालिख, पहले भी उखाड़ी गई थी मूर्ति

बिहार के दरभंगा जिले में असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। दरभंगा शहर के राजेंद्र भवन (टाउन हॉल) में लगी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी। 

यहां बता दें कि टाउन हॉल नगर निगम से महज 25 मीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने नगर निगम को इसकी सूचना दी। लेकिन, नगर निगम ने तत्काल इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। दोपहर बाद कुछ पत्रकारों ने नगर आयुक्त से जाकर इसकी शिकायत की। इसके बाद निगम की नींद टूटी और नगर आयुक्त ने अपने कर्मियों को टाउन हॉल में भेजकर प्रतिमा की सफाई करवाई।

निगम के पास काम कर रहे मजदूर शंभू पासवान ने बताया कि करीब 10 बजे वे काम करने आये तो प्रतिमा पर कालिख पुती देखी। स्थानीय किरण महतो ने बताया कि राजेंद्र भवन को लावारिस हालत में छोड दिया गया है।  इसकी चारदीवारी टूटी हुई है। इसमें असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। बताया गया कि इससे पहले भी इसी प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने उखाड़ कर गंदगी के बीच फेंक दिया था।  

Web Title: Bihar: india's first President Rajendra Prasad idol Throwing ink

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे