लाइव न्यूज़ :

बिहार में बिजली दर में बढ़ोतरी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने केन्द्र सरकार पर फोड़ा ठीकरा, देश में "वन नेशन वन टैरिफ" हो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2023 16:19 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अच्छी बात कही कि "वन नेशन वन टैरिफ" होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात और महाराष्ट्र आंकड़ा के अनुसार देश का सबसे अमीर राज्य है। सस्ता रेट तय होता है।राहुल गांधी की सदस्यता गई, उसके बाद उनका आवास खाली करवाया जा रहा है। समय आने पर कहीं ना कहीं इसका जवाब हम लोग देने का काम करेंगे।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कैबिनेट की बैठक में बडा निर्णय लिए जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उर्जा मंत्री को मैं धन्यवाद देता हूं। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों, किसानों पर बिजली की महंगाई की मार ना पड़े, इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि 13000 करोड़ की सहायता हम करेंगे। उन्होंने कहा कि जो बिजली का दाम बढ़ा है, केंद्र सरकार बताएगी क्यों बढाती है? तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अच्छी बात कही कि "वन नेशन वन टैरिफ" होनी चाहिए।

गुजरात और महाराष्ट्र आंकड़ा के अनुसार देश का सबसे अमीर राज्य है। लेकिन वहां सस्ता रेट तय होता है। मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार जैसे गरीब राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। महागठबंधन कि सरकार इसपर सोचती है। अब कूद-कूद कर यहां केंद्रीय मंत्री आते हैं। कितने लोग यहां से मंत्री बने एमपी बने, लेकिन बिहार के बारे में कोई नहीं सोंचता।

बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बिहार के लोगों के लिए हम कह रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने इस बात को रखा। केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं सब कुछ देख रहा हूं, समय पर सब का जवाब दूंगा।

उनसे जब कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी पर केंद्र सरकार की नीति पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि जो काम केंद्र में बैठी सरकार कर रही है। खास करके जिस तरह से राहुल गांधी की सदस्यता गई, उसके बाद उनका आवास खाली करवाया जा रहा है। यह सब कहीं से भी उचित नहीं है। समय आने पर कहीं ना कहीं इसका जवाब हम लोग देने का काम करेंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारपटनाभारत सरकारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस