Holi 2022 Viral Video: पटना में मनाई गई 'चप्पल मार होली', वाटर पार्क में चली रंगों की जगह जूते-चप्पल-हवाई फायरिंग, लोगों ने कहा बुरा न मानो होली है

By आजाद खान | Published: March 18, 2022 11:05 AM2022-03-18T11:05:35+5:302022-03-18T12:26:31+5:30

Holi 2022 Viral Video: वीडियो में यह देखा गया है कि लोग कैसे एक दूसरे पर चप्पल फेक रहे हैं और वे होली का आनंद ले रहे हैं।

Bihar Holi 2022 Viral Video Chappal Maar Holi celebrated in Patna shoes slippers air firing instead of colors water park people said Holi hai | Holi 2022 Viral Video: पटना में मनाई गई 'चप्पल मार होली', वाटर पार्क में चली रंगों की जगह जूते-चप्पल-हवाई फायरिंग, लोगों ने कहा बुरा न मानो होली है

Holi 2022 Viral Video: पटना में मनाई गई 'चप्पल मार होली', वाटर पार्क में चली रंगों की जगह जूते-चप्पल-हवाई फायरिंग, लोगों ने कहा बुरा न मानो होली है

Highlightsबिहार के पटना में एक अलग तरीके का होली देखने को मिला है।यहां पर लोगों ने एक दूसरे पर चप्पल फेक कर होली मनाई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Holi 2022 Viral Video: आज पूरे देश में होली का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में मथुरा से लेकर वाराणसी तक लोगों द्वारा अलग-अलग ढ़ंग से होली मनाया जा रहा है। कहीं गुलाल लगाकर तो कहीं नाच-गाकर लोग एक दूसरे को होली की बधाई देकर इस पर्व को मना रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा पटना के एक वाटर पार्क में देखने को मिला है, जहां होली के जश्न के दौरान लोग एक-दूसरे पर चप्पल फेंकते हुए दिखाई दिए हैं। इस सेलिब्रेशन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

क्या दिखा वीडियो में

वीडियो में यह देखा गया है कि लोग रंग-बिरंगे रंगों में डूबे हुए हैं और पार्क में घूम रहे हैं। इसके साथ कई और लोगों को वाटर पार्क में एक दूसरे पर चप्पल फेंकते दिखाई दे रहे हैं। दोनों तरफ से चप्पलों का फेकना जारी है और लोगों को ऐसा करने में खूब मजे मिल रहे हैं। वीडियो में यह देखा गया है कि इस चप्पल वाले होली में ज्यादातक नौजवान ही शामिल हैं। 

नेताओं ने दी होली की बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को होली की शुभकामनाएं दी और लोगों से प्यार और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का ये पर्व आप सभी के जीवन में नई खुशियां और उमंग लेकर आए। आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मिलजुल ये त्योहार मनाएं।’’

Web Title: Bihar Holi 2022 Viral Video Chappal Maar Holi celebrated in Patna shoes slippers air firing instead of colors water park people said Holi hai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे