बिहार: चीनी मिल में बॉयलर फटने से चार की मौत, कई घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 21, 2017 09:43 AM2017-12-21T09:43:37+5:302017-12-21T09:55:43+5:30

घायल मजदूरों को गोपालगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।  

Bihar: Four killed due to boiler burst in Gopalganj sugar mills, many injured | बिहार: चीनी मिल में बॉयलर फटने से चार की मौत, कई घायल

बिहार: चीनी मिल में बॉयलर फटने से चार की मौत, कई घायल

बिहार के गोपालगंज जिले के चीनी मिल का बॉयलर फटने से चार लोगो की मौत हो गई है और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

गोपालगंज में सासामुसा सुगर मिल में हुआ है।  इस समय चीनी मिलों में पेराई की सीजन चल रहा है।  बुधवार की रात करीब 11 बजे मिल में एक तेज धमाका हुआ और चारों ओर अफरातफरी मच गई।  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बॉयलर फटा उस वक्त 100 से ज्यादा कर्मचारी मिल में काम कर रहे थे।  बॉयलर से निकली आग और गर्म पानी की वजह से वहां काम करने वाले कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए। 

घायल मजदूरों को गोपालगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं कुछ को पीएमसीएच के लिए रेफर किया जा रहा है। 



 

फिलहाल पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि इससे पहले नवंबर में उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एनटीपीसी में एक बॉयलर फटने से 18 लोगों की मौत हुई थी।  

Web Title: Bihar: Four killed due to boiler burst in Gopalganj sugar mills, many injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :biharबिहार