बिहारः नीतीश में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं और बिना लडे़ मुख्यमंत्री बने, आरसीपी सिंह ने कहा-पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे

By एस पी सिन्हा | Published: May 23, 2023 05:45 PM2023-05-23T17:45:28+5:302023-05-23T17:46:15+5:30

बिहारः आरसीपी सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की चुनौती पर यह जवाब दिया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Bihar former Union Minister RCP Singh taunted Nitish Kumar did not have courage to contest elections and became Chief Minister without fighting | बिहारः नीतीश में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं और बिना लडे़ मुख्यमंत्री बने, आरसीपी सिंह ने कहा-पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे

नीतीश लाख कोशिश कर लें, लेकिन कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

Highlightsनालंदा में श्रवण कुमार ने कहा था कि नीतीश कुमार यहां से चुनाव लड़ते हैं तो रिकॉर्ड 3 लाख वोट से जीतेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश को नालंदा की तरफ झांकने में काफी परेशानी हो। नीतीश लाख कोशिश कर लें, लेकिन कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

पटनाः भाजपा में शामिल हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसते हुए कहा है कि नीतीश कुमार में चुनाव लड़ने की गिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश 2005 से मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा और बिना चुनाव लड़े ही मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

आरसीपी सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की चुनौती पर यह जवाब दिया है। दरअसल, सोमवार को नालंदा में श्रवण कुमार ने कहा था कि नीतीश कुमार यहां से चुनाव लड़ते हैं तो रिकॉर्ड 3 लाख वोट से जीतेंगे। वहीं, भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए नालंदा पहुंचे आरसीपी सिंह ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं बची है और बिना चुनाव लड़े ही लंबे समय से मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

नालंदा से नीतीश के चुनाव लड़ने के सवाल पर आरसीपी ने कहा कि नालंदा में भाजपा को इतना मजबूत कर देंगे कि नीतीश चुनाव लड़ना तो दूर नालंदा की तरफ झांक भी नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे सभी लोग यहां इकट्ठा हैं। नालंदा जिले में भाजपा को इतना मजबूत कर देना है कि मुख्यमंत्री नीतीश को नालंदा की तरफ झांकने में काफी परेशानी हो।

उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश लाख कोशिश कर लें, लेकिन कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। बता दें कि 30 मई से 30 जून तक भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करेंगे। इसी अभियान को लेकर नालंदा में भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी।

Web Title: Bihar former Union Minister RCP Singh taunted Nitish Kumar did not have courage to contest elections and became Chief Minister without fighting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे