Bihar Exit Poll Result 2025: राजग को 160 और महागठबंधन को 77 सीट?, ‘टुडेज चाणक्य’ एग्जिट पोल, 8 एजेंसियों के सर्वे में NDA सरकार?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 20:31 IST2025-11-12T20:30:01+5:302025-11-12T20:31:42+5:30

Bihar Exit Poll Result 2025: ‘टुडेज चाणक्य’ ने अपने एग्जिट पोल में कहा है कि राजग को 160 और महागठबंधन को 77 सीट मिल सकती हैं।

Bihar Exit Poll Result 2025 NDA get 160 seats Grand Alliance get 77 seats 'Today's Chanakya' NDA government in survey of 10 agencies | Bihar Exit Poll Result 2025: राजग को 160 और महागठबंधन को 77 सीट?, ‘टुडेज चाणक्य’ एग्जिट पोल, 8 एजेंसियों के सर्वे में NDA सरकार?

file photo

Highlightsराजग को 243 सदस्यीय विधानसभा में 43 प्रतिशत वोट के साथ 121 से 141 सीट मिल सकती हैं।महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट के साथ 98 से 118 सीट हासिल हो सकती हैं।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एक बार फिर सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकता है।

नई दिल्लीः प्रमुख चुनाव सर्वेक्षण एजेंसी ‘एक्सिस माय इंडिया’ ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी अपने ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बढ़त मिलने की संभावना जताई है। हालांकि, उसका यह भी कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एक बार फिर सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकता है। एक अन्य प्रमुख एजेंसी ‘टुडेज चाणक्य’ ने राजग को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया है। ‘एक्सिस माय इंडिया’ का अनुमान है कि राजग को 243 सदस्यीय विधानसभा में 43 प्रतिशत वोट के साथ 121 से 141 सीट मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट के साथ 98 से 118 सीट हासिल हो सकती हैं। ‘टुडेज चाणक्य’ ने अपने एग्जिट पोल में कहा है कि राजग को 160 और महागठबंधन को 77 सीट मिल सकती हैं।

1. Bihar Exit Poll Result 2025: ‘टुडेज चाणक्य’-

राजगः 160

महागठबंधनः 77

2. Bihar Exit Poll Result 2025: ‘एक्सिस माय इंडिया’-

एनडीएः 121 से 141

महागठबंधनः 98 से 118

3. Bihar Exit Poll Result 2025: ‘मैट्रिज’-

एनडीएः 147-167

महागठबंधनः 70-90

4. Bihar Exit Poll Result 2025: दैनिक भाष्कर-

एनडीएः 145-160

महागठबंधनः 73-91

5. Bihar Exit Poll Result 2025: पीपुल्स पल्स-

एनडीएः 133-159

महागठबंधनः 75-101

6. Bihar Exit Poll Result 2025: चाणक्या स्ट्रेटजीज-

एनडीएः 130-138

महागठबंधनः 100-108

7. Bihar Exit Poll Result 2025: पोल स्ट्रेट-

एनडीएः 133-148

महागठबंधनः 87-102

8. Bihar Exit Poll Result 2025: पोल डायरी

एनडीएः 184-209

महागठबंधनः 32-49।

इन दोनों चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों ने बिहार में दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के एक दिन बाद अपना एग्जिट पोल जारी किया। राजग में जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं।

वहीं, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वाम दल, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) शामिल हैं। ‘एक्सिस माय इंडिया’ के सर्वेक्षण के अनुसार, राजग में भाजपा को 50 से 56 सीट और जद(यू) को 65 से 62 सीट मिलने का अनुमान है। साथ ही, लोजपा (रामविलास) को 11 से 16, ‘हम’ को दो से तीन तथा रालोमो को दो से चार सीट मिल सकती हैं।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि महागठबंधन का मुख्य घटक 67 से 76 सीट के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकता है। महागठबंधन में कांग्रेस को 17 से 21, वीआईपी को तीन से पांच, वाम दलों को 10 से 14 तथा आईआईपी को शून्य से एक सीट मिलने का अनुमान है। ‘एक्सिस माय इंडिया’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि जन सुराज पार्टी को शून्य से दो सीट ही मिल सकती हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को मतदान हुआ। मतगणना 14 नवंबर को होनी है। दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के कुछ समय बाद, मंगलवार को जारी लगभग सभी चुनाव सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में संभावना जताई गई थी कि राजग प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है।

यदि असल नतीजे भी इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राजद, कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी के महागठबंधन के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी। ‘मैट्रिज’ के सर्वेक्षण के अनुसार, राजग 147 से 167 सीटों के साथ दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा हासिल कर सकता है।

इसके एग्जिट पोल में कहा गया है कि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं तथा जन सुराज को शून्य से दो सीट ही मिलने की संभावना है। ‘दैनिक भास्कर’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि राजग को 145 से 160 सीट मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 73 से 91 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

‘पीपुल्स पल्स’ के एग्जिट पोल में भी राजग के एक बार फिर से जीत हासिल करने की संभावना जताई गई है। इस सर्वेक्षण के अनुसार, राजग को 133 से 159 सीट मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 75 से 101 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। इस सर्वेक्षण ने जनसुराज को शून्य से पांच सीट मिलने की संभावना जताई है।

‘चाणक्या स्ट्रेटजीज’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि राजग 130 से 138 सीट के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकता है, जबकि महागठबंधन को 100 से 108 सीट के साथ एक बार फिर विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। उसने अन्य दलों को तीन से पांच सीट मिलने का अनुमान जताया है।

‘पोल स्ट्रेट’ के सर्वेक्षण में राजग को 133 से 148 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि महागठबंधन को 87 से 102 सीट मिलने का अनुमान है। उसका कहना है कि अन्य को तीन से पांच सीट मिल सकती हैं। ‘पोल डायरी’ के एग्जिट पोल में राजग को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।

उसका कहना है कि सत्तारूढ़ गठबंधन 184 से 209 सीट हासिल करते हुए 2010 के विधानसभा चुनाव की तरह प्रदर्शन कर सकता है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि विपक्षी महागठबंधन को 32 से 49 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है।

Web Title: Bihar Exit Poll Result 2025 NDA get 160 seats Grand Alliance get 77 seats 'Today's Chanakya' NDA government in survey of 10 agencies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे