लाइव न्यूज़ :

बिहारः आनंद मोहन सहित 26 कैदी होंगे रिहा, भाजपा सांसद अजय निषाद ने कहा-राजद ने कर दिया खेला, खास वर्ग के लोगों को फायदा!

By एस पी सिन्हा | Updated: April 26, 2023 16:30 IST

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 10 लोकसभा सीट ऐसे हैं, जहां राजपूत निर्णायक रोल में हैं। यहां 3-4 लाख राजपूत वर्ग के मतदाता हैं। जबकि 28 लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां इनकी आबादी एक लाख से ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्दे2011 की जनगणना के मुताबिक, बिहार की जनसंख्या 10.38 करोड़ थी।ब्राह्मण 5.7 फीसदी, राजपूत 5.2 फीसदी और कायस्थ 1.5 फीसदी हैं।बिहार में 14.4 फीसदी यादव समुदाय, कुशवाहा यानी कोइरी 6.4 फीसदी, कुर्मी 4 फीसदी हैं।

पटनाः बिहार सरकार द्वारा पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित 27 कैदियों को स्थायी तौर पर रिहा किये जाने के मुद्दे को लेकर सियासत गर्मा गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने पहले ही आनंद मोहन की रिहाई पर नीतीश सरकार को घेरा है। वहीं, भाजपा को आनंद मोहन के नाम पर तो ऐतराज नहीं है, लेकिन इस आड़ में 26 अन्य कैदियों की रिहाई को लेकर पार्टी हमलावर है और इसे राजद का ‘खेल’ करार दे रही है।

भाजपा सांसद अजय निषाद ने आनंद मोहन की रिहाई पर कहा कि यह चुनी हुई सरकार का फैसला है, इसलिए इस पर हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन, इसकी आड़ में खेल दिख रहा है वह निंदनीय है। एक खास वर्ग के लोगों को फायदा देने के लिए आनंद मोहन को बलि का बकरा बनाकर गेम हो गया है।

जदयू और राजद बेमेल का गठबंधन है, इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी दबाव में हैं और वे स्वयं निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। ये दबाव में लिया गया ही निर्णय है जो बिहार के हित में नहीं है। भाजपा सांसद ने कहा कि पहले 27 लोगों की सूची देखिए और यह भी देखिये कि उनपर क्या गंभीर आरोप हैं। ऐसे लोगों को रिहाई नहीं मिलनी चाहिए जिससे बिहार के आवाम को खतरा हो।

बता दें कि आनंद मोहन के साथ जिन कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है इसको चुनावी दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। सरकार पर आरोप है कि इसमें भी माय (एमवाय) यानी मुस्लिम-यादव समीकरण का ध्यान रखा गया है। इन 27 कैदियों में 13 ‘माय’ समीकरण वाले हैं।

सरकार की सूची में बेऊर सेंट्रल जेल में बंद शिवजी यादव, लखीसराय जेल में बंद अशोक यादव, भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में बंद किरथ यादव, बक्सर के ओपेन जेल में बंद राज बल्लभ यादव उर्फ बिजली यादव, पतिराम राय और किशुनदेव राय, वहीं बिहारशरीफ जेल में बंद खेलावन यादव के साथ-साथ भागलपुर के स्पेशल जेल में बंद मो. खुदबुद्दीन, अलाउद्दीन अंसारी, हलीम अंसारी, चन्देश्वरी यादव और अख्तर अंसारी अररिया जेल में बंद दस्तगीर खान का नाम शामिल हैं। 

उल्लेखनीय है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 10 लोकसभा सीट ऐसे हैं, जहां राजपूत निर्णायक रोल में हैं। यहां 3-4 लाख राजपूत वर्ग के मतदाता हैं। जबकि 28 लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां इनकी आबादी एक लाख से ज्यादा है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, बिहार की जनसंख्या 10.38 करोड़ थी।

इसमें 82.69 फीसदी आबादी हिंदू और 16.87 फीसदी आबादी मुस्लिम समुदाय की थी। हिंदू आबादी में 17 फीसदी सवर्ण, 51 फीसदी ओबीसी, 15.7 फीसदी अनुसूचित जाति और करीब एक फीसदी अनुसूचित जनजाति है।

मोटे-मोटे तौर पर यह कहा जाता है कि बिहार में 14.4 फीसदी यादव समुदाय, कुशवाहा यानी कोइरी 6.4 फीसदी, कुर्मी 4 फीसदी हैं। सवर्णों में भूमिहार 4.7 फीसदी, ब्राह्मण 5.7 फीसदी, राजपूत 5.2 फीसदी और कायस्थ 1.5 फीसदी हैं। ऐसे में महाराजगंज, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, वैशाली, शिवहर, बक्सर, आरा और बांका सीट पर राजपुत मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं।

टॅग्स :बिहारBJPआरजेडीतेजस्वी यादवनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल