लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव परिणामः विधायकों की खरीद -फ़रोख़्त में जुटी भाजपा-जेडीयू, कांग्रेस के 10 विधायक संपर्क में!

By शीलेष शर्मा | Updated: November 11, 2020 21:09 IST

खुलासा उस रिपोर्ट से हुआ जो आज शाम राहुल गाँधी को भेजी गयी है। सूत्र बताते हैं कि इस रिपोर्ट में कांग्रेस के उन 10 विधायकों के नाम हैं, जो अभी अभी चुनाव जीत कर आये हैं तथा नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं से लगातार संपर्क बनाये हुये हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देउच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राजग अपने बहुमत को मज़बूत करने के लिये विधायकों से संपर्क बनाये हुये है।सूत्र ने उन विधायकों के नामों का खुलासा करने से इंकार करते हुये कहा कि कांग्रेस इन ख़बरों के बाद खासा नाराज़ है।पुष्ट खबरों के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा की रवानगी की तैयारी की जा रही है।

नई दिल्लीः बिहार में चुनाव परिणाम घोषित होते ही नव निर्वाचित विधायकों की खरीद फ़रोख़्त का खेल शुरू हो गया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राजग अपने बहुमत को मज़बूत करने के लिये विधायकों से संपर्क बनाये हुये है।

यह खुलासा उस रिपोर्ट से हुआ जो आज शाम राहुल गाँधी को भेजी गयी है। सूत्र बताते हैं कि इस रिपोर्ट में कांग्रेस के उन 10 विधायकों के नाम हैं, जो अभी अभी चुनाव जीत कर आये हैं तथा नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं से लगातार संपर्क बनाये हुये हैं। 

इस सूत्र ने उन विधायकों के नामों का खुलासा करने से इंकार करते हुये कहा कि कांग्रेस इन ख़बरों के बाद खासा नाराज़ है और उसने प्रदेश संगठन में भारी बदलाव करने का फैसला किया है। पुष्ट खबरों के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा की रवानगी की तैयारी की जा रही है।

बिहार में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए शक्ति सिंह गोहिल को भी जिम्मेदार बताया जा रहा है जो चुनाव के बीच कोरोना का नाम लेकर चुनाव से दूर चले गये। ऐसी भी खबरें हैं कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं ने अंदर -अंदर भीतर घात कर पार्टी को हराने का काम किया है।

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव ने राहुल तक उन नेताओं के नाम भेजे हैं जिन्होंने महागठबंधन को हराने के लिये परोक्ष तौर पर भाजपा की मदद की थी। अब सोनिया राहुल को फैसला करना है कि वह इन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसबिहार विधान सभा चुनाव 2020सोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमारजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी