लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव पर कोरोना की मार! शाहनवाज हुसैन हुए कोविड-19 संक्रमित, सुशील मोदी सहित मंगल पांडे और रूडी भी क्वारंटीन

By विनीत कुमार | Updated: October 22, 2020 07:41 IST

बिहार चुनाव: बीजेपी के लिए बुरी खबर है। पार्टी के स्टार प्रचारक शहनवाज हुसैन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार चुनाव: शहनवाज हुसैन कोरोना संक्रमित, एम्स में कराए गए हैं भर्तीराजीव प्रताप रूडी, सुशील मोदी और मंगल पांडे को भी क्वारंटीन किए जाने की खबर, अभी पुष्टि नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हैं। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को है। इस बीच बीजेपी के लिए बुरी खबर है। शहनवाज हुसैन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल शहनवाज हुसैन को फिलहाल पटना में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसके अलाव राजीव प्रताप रूडी, सुशील मोदी और मंगल पांडे को भी क्वारनटीन किए जाने की बात सामने आई है।

हालांकि अधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। बहरहाल, शाहनवाज हुसैन ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए लिखा, 'मैं कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आया था जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज मैंने टेस्ट करवाया, और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से निवेदन करता हूं कि वो सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार अपना कोविड टेस्ट करा लें।'

बता दें कि बिहार में अब तक कोरोना से 1019 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,08,238 हो गई है। राज्य में अब तक 1,96,208 मरीज ठीक हुए हैं वहीं, 11,010 मरीजों का इलाज चल रहा है। बिहार में अब तक कुल 93,89,946 सैंपलों की जांच हुई है।

इस बीच बिहार चुनाव में तीसरे चरण के लिए बुधवार को 1411 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। तीसरे चरण में 78 सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को है। मतों की गिनती 10 नवंबर होगी। प्रथम चरण के कुल 71 विधान सभाक्षेत्रों के लिए 1066 उम्मीदवार तथा द्वितीय चरण के 94 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1464 उम्मीदवार मैदान में हैं।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कोरोना वायरससुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजद प्रमुख लालू यादव और दिवंगत सुशील मोदी क्लब में शामिल होंगे नीतीश कुमार?

भारतBihar Polls: नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दिलाई लालू-राबड़ी सरकार की यादें, कहा- 2005 से पहले बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था

भारतबिहार विधानसभा चुनावः कई विधायक होंगे बेटिकट, भाजपा, जदयू, कांग्रेस और राजद में हड़कंप, उम्रदराज विधायकों पर संकट, बेटे-बेटियों को आगे करने की कोशिश

भारतबिहार विधानसभा चुनावः महागठबंधन में सीट को लेकर सिर फुटव्वल?, 15 सितंबर को उम्मीद, सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव की भूमिका अहम

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?