लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: JDU की बड़ी कार्रवाई, MLC दिनेश सिंह को सस्पेंड किया, बेटी के लिए प्रचार पर लिया एक्शन

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2020 15:50 IST

Bihar Election: जेडीयू ने बड़ा कदम उठाते हुए एमएलसी दिनेश कुमार सिंह को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। दिनेश कुमार सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर 10 दिनों में जवाब भी मांगा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू ने एमएलसी दिनेश कुमार सिंह को सस्पेंड किया, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोपदिनेश कुमार सिंह की बेटी कोमल सिंह एलजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं इस बार, उनके लिए प्रचार का आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले जेडीयू ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने अपने विधान पार्षद यानी MLC दिनेश कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दिनेश सिंह से पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर 10 दिनों में जवाब भी मांगा गया है। 

JDU MLC क्यों हुए सस्पेंड, क्या है विवाद

दरअसल, एमएलसी दिनेश कुमार सिंह की बेटी कोमल सिंह मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनावी मैदान में हैं। उन्हें चिराग पासवान की पार्टी LJP से टिकट मिला है। दिलचस्प ये भी है कि LJP से ही कोमल सिंह की मां वीणा सिंह भी सांसद हैं। 

ऐसे आरोप लग रहे थे कि दिनेश सिंह JDU के कार्यकर्ताओं पर दबाव बना रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं। दरअसल इसी सीट से जेडीयू भी चुनावी मैदान में है। पार्टी ने आरजेडी को छोड़ कर आए महेश्वर यादव को टिकट दिया है।

ऐसे में दिनेश सिंह पर अपने बेटी की मदद के भी आरोप हैं। दिनेश सिंह पर आरोप है कि वह लगातार अपनी बेटी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे।

दिनेश सिंह मुजफ्फरपुर से आते हैं और फिलहाल एमएलसी हैं। उनकी पत्नी वीणा देवी वैशाली से एलजीपी की सांसद हैं। वीणा देवी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी के रघुवंश प्रसाद सिंह को हराया था। वीणा देवी पहले बीजेपी में थीं। वह 2010 में गायघाट सीट से विधायक थीं। 2015 में उन्होंने यहां बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें महेश्वर प्रसाद से हार मिली थी।

कोमल सिंह पहले नीतीश कुमार पर कर चुकी हैं कई हमले

कोमल सिंह पहली बार चुनाव लड़ रही हैं और कहा जा रहा है कि बताया जा रहा है कि वह मुजफ्फरपुर जिले में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं। एमबीए और फिर कई कंपनियों में नौकरी के बाद वे राजनीति में उतरी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और पूर्व में नीतीश कुमार के कार्यों को लेकर कई सवाल उठाती रही हैं।

मुजफ्फरपुर जिले के तहत 11 विधानसभा सीटों पर कांटे की लड़ाई है। कांटी, बरुराज, मीनापुर, पारु और साहेबगंज विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है जबकि बाकी बचे 7 विधानसभा क्षेत्रों में 7 नवंबर को मतदान है। इसमें गायघाट भी शामिल है। नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020जेडीयूलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवाननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे