बिहार: क्या नीतीश कुमार चाहते हैं उन्हें पलटूराम की तरह याद किया जाए: चिराग पासवान

By एस पी सिन्हा | Published: August 8, 2022 03:50 PM2022-08-08T15:50:29+5:302022-08-08T15:50:29+5:30

चिराग पासवान आज राजधानी पटना में अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ी चुनौती देते हुए साफ-साफ कह दिया कि अगर हिम्मत है तो बिहार में अकेले चुनाव लड़ें, दहाई अंक भी नहीं मिल पाएगा।

Bihar: Does Nitish Kumar want him to be remembered like Palturam: Chirag Paswan | बिहार: क्या नीतीश कुमार चाहते हैं उन्हें पलटूराम की तरह याद किया जाए: चिराग पासवान

बिहार: क्या नीतीश कुमार चाहते हैं उन्हें पलटूराम की तरह याद किया जाए: चिराग पासवान

Highlightsनीतीश कुमार से पूछा- 2015 में आप जिनके साथ गए, तब जंगलराज याद नहीं था?चिराग बोले- नीतीश कुमार ने अपने ही कई नेताओं का राजनीतिक वध किया।कहा- शरद यादव, जार्ज फर्नांडिस, प्रशांत किशोर के साथ क्या हुआ, सब जानते हैं।

पटना:बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने आज कहा कि नीतीश कुमार को सिर्फ इस बात की चिंता है कि मुख्यमंत्री कैसे बने रहें? उन्हें विकास से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि क्या नीतीश कुमार ने सिर्फ इसी के लिए मुख्यमंत्री बने थे कि वे अपनी कुर्सी बचाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति करते रहेंगे? पिछले डेढ साल से नीतीश कुमार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। जबकि चिराग मॉडल तो विकास का मॉडल है। बिहार की 32 लाख जनता ने हमें सपोर्ट किया। उनका मॉडल क्या है, यह उन्हें बताना चाहिए।

चिराग पासवान आज राजधानी पटना में अपने आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ी चुनौती देते हुए साफ-साफ कह दिया कि अगर हिम्मत है तो बिहार में अकेले चुनाव लड़ें, दहाई अंक भी नहीं मिल पाएगा।

चिराग ने कहा बिहार के हालात पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई। शराबबंदी के बावजूद अवैध तरीके से राज्य में शराब का निर्माण हो रहा है, इसपर न तो सरकार और ना ही विपक्ष के लोग चर्चा करने को तैयार है। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने ही कई नेताओं का राजनीतिक वध किया। शरद यादव, जार्ज फर्नांडिस, प्रशांत किशोर के साथ क्या हुआ, सब जानते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया कि 2015 में आप जिनके साथ गए थे, तब जंगलराज याद नहीं था? किसने तैयार किया चिराग मॉडल? जदयू इस सवाल का जवाब दे। कितना इंतजार कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जीते जी रामविलास पासवान को अपमानित करने का कोई मौका नीतीश कुमार ने नहीं छोड़ा। हम चाहते थे कि नीतीश कुमार अपने 7 निश्चय में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को जोड़ा जाए। इस बात को लेकर हमारी तनातनी शुरू हुई। मेरी पार्टी और परिवार को नीतीश कुमार ने तोड़ा और आज खुद ही पार्टी टूट रही है तो बहाना बना रहे हैं। क्या नीतीश कुमार चाहते हैं उन्हें पलटूराम की तरह याद किया जाए?

चिराग ने कहा कि आने वाला समय इतिहास सत्ता के लोभी के रूप में इनको याद करेगा। नीतीश कुमार आप चिराग पासवान का नाम लेकर भाजपा पर सिर्फ दवाब बना रहे हैं। जो मुख्यमंत्री आठ सालों में तीसरी बार गठबंधन करने जा रहे हैं, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है? सरकार 5 साल नहीं चल सकती है। परिस्थितियां कैसी होगी ये पता नहीं, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटी जरूर मारेंगे। 

ललन सिंह के बयान कि जदयू डूबता नहीं बल्कि दौड़ता जहाज है पर तंज कसते हुए चिराग पासवाान ने कहा कि पानी में चलने वाला जहाज दौड़ेगा कैसे? चिराग ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाब दे कि चिराग मॉडल कौन तैयार कर रहा है? क्या उपेंद्र कुशवाहा साल 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग मॉडल के प्रतीक नहीं हैं? बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा उस समय जदयू से अलग चुनाव लड़े और नीतीश कुमार के दल ने बाद में उन्हें जदयू में शामिल कर लिया।

Web Title: Bihar: Does Nitish Kumar want him to be remembered like Palturam: Chirag Paswan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे