बिहार: गुप्तेश्वर पांडेय ने रिटायरमेंट से पांच महीने पहले अचानक छोड़ी डीजीपी की कुर्सी, चुनाव लड़ने की अटकलें

By विनीत कुमार | Published: September 23, 2020 07:47 AM2020-09-23T07:47:48+5:302020-09-23T07:51:14+5:30

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने वीआरएस ले लिया है। उन्हें अगले साल फरवरी में रिटायर होना था। इससे पहले ही उन्होंने रिटायरमेंट लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। माना जा रहा है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Bihar: DGP Gupteshwar Pandey takes retirement, speculation to contest assembly election | बिहार: गुप्तेश्वर पांडेय ने रिटायरमेंट से पांच महीने पहले अचानक छोड़ी डीजीपी की कुर्सी, चुनाव लड़ने की अटकलें

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया रिटायरमेंट (फाइल फोटो)

Highlightsबिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया रिटायरमेंट, डीजी होमगार्ड एसके सिंघल को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभारगुप्तेश्वर पांडेय के बिहार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने की अटकलें, बक्सर से मिल सकता है टिकट

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने रिटायरमेंट से पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। उन्हें फरवरी 2021 में रिटायर होना था। हालांकि, इससे पांच महीने पहले ही उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया। नीतीश कुमार सरकार ने इसे मंजूर भी कर लिया है। गुप्तेश्वर पांडेय के पद छोड़ने के बाद डीजी होमगार्ड एसके सिंघल को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

एसके सिंघल 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीजी में प्रोन्नत होने से पहले एसके सिंघल एडीजी मुख्यालय के पद पर लम्बे समय तक तैनात थे।

गुप्तेश्वर पांडेय के अचानक पद छोड़ने के बाद उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इसकी अटकलें काफी पहले से लगाई जा रही थीं। हाल ही में जेडीयू के बक्सर जिलाध्यक्ष के साथ उनकी एक तस्वीर भी खूब चर्चा में रही थी। माना जा रहा है कि बक्सर विधानसभा क्षेत्र से वे चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्हें पिछले साल केएस द्विवेदी के रिटायरमेंट के बाद 2019 में जनवरी में बिहार का डीजीपी बनाया गया। डीजीपी के तौर पर उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2021 तक था। संयुक्त बिहार में कई जिलों के एसपी और रेंज डीआईजी के अलावा वे मुजफ्फरपुर के जोनल आईजी भी रहे हैं। 

आईजी रहते हुए भी गुप्तेश्वर पांडेय ने साल 2009 में वीआरएस लिया था। उस समय भी उनके बक्सर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रहे चर्चा में

गुप्तेश्वर पांडेय हाल में सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अपने बयानों से पूरे देश की नजर में रहे। सुशांत के पिता केके सिंह के पटना में कराए गए एफआईआर के बाद जब बिहार पुलिस के अधिकारी मुंबई जांच के लिए पहुंचे और उन्हें सहयोग नहीं मिलने और एक अधिकारी के क्वारंटाइन किए जाने की बात आई तो गुप्तेश्वर पांडेय मीडिया के सामने आए। गुप्तेश्वर पांडेय ने इसके बाद मीडिया में कई इंटरव्यू दिए और रिया चक्रवर्ती को लेकर दिए उनके बयान भी चर्चा में रहे।   

Web Title: Bihar: DGP Gupteshwar Pandey takes retirement, speculation to contest assembly election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे