बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- वो इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं

By एस पी सिन्हा | Published: August 11, 2023 03:45 PM2023-08-11T15:45:06+5:302023-08-11T15:46:20+5:30

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इंडिया को घमंडिया गठबंधन कहे जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है।

Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav taunted PM Modi said he is scared of India alliance | बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- वो इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- वो इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं

Highlightsतेजस्व ने कहा कि पीएम मोदी किस कदर घबराए हुए हैं, इसका पता उनकी बातों से चलता है।तेजस्व ने कहा कि वे विपक्षी दलों के लिए घमंडिया और अलग-अलग शब्द बोल रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव द्वारा बिहार से इसकी शुरुआत हुई और देश स्तर पर पर अब यह हुआ।

पटना: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इंडिया को घमंडिया गठबंधन कहे जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। उनके भाषण से सभी लोगों को निराशा हुई है। यहां लोगों को लगा था कि पीएम कुछ अच्छी बात कहेंगे। लेकिन उनको केवल विपक्ष पर निशाना साधने से और कोई बात पल्ले नहीं पड़ा। 

उन्होंने कहा कि मणिपुर के संदर्भ में जो बातें बोली उससे पूरे देश को निराशा हुई है। तेजस्व ने कहा कि पीएम मोदी किस कदर घबराए हुए हैं, इसका पता उनकी बातों से चलता है। वे विपक्षी दलों के लिए घमंडिया और अलग-अलग शब्द बोल रहे हैं। इससे समझ सकते हैं कि यह लोग घबराए हुए हैं। ये लोग डरे हुए हैं। जब से विपक्ष का गठबंधन बना है, इनकी हताशा दिखने लगी है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव द्वारा बिहार से इसकी शुरुआत हुई और देश स्तर पर पर अब यह हुआ। तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम को जिस तरह से देश में बातें बतानी चाहिए थी, जो कदम उनकी सरकार को उठाना चाहिए था, मणिपुर हिंसा को लेकर वह बातें उस हिसाब से उन्होंने कहीं ही नहीं। 

पीएम मोदी के 2028 तक चुनाव जीतने की बातों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनको भ्रम में रहने दीजिए न भ्रम में रहने में क्या दिक्कत है? कल तक चौके छक्के की बात कर रहे थे ई। विपक्ष का गूगली उनको कहां से समझ में आएगा। पीएम मोदी का यह कहना कि अविश्वास प्रस्ताव उनके लिए काफी शुभ है और पीएम कह रहे हैं कि 2028 में विपक्ष फिर से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लायेगा, इस पर तेजस्वी ने कहा कि वे भ्रम में जीते हैं।

Web Title: Bihar Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav taunted PM Modi said he is scared of India alliance

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे