लाइव न्यूज़ :

JDU विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा- शराबबंदी-गुटखाबंदी के फैसले अपना चेहरा चमकाने के लिए लिया गया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2019 18:52 IST

जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने लोगों से प्रदेश सरकार की शराबबंदी और गुटखा एवं पान-मसाला को प्रतिबंधित करने की नीति का विरोध करने का आह्वान किया है.

Open in App
ठळक मुद्देजदयू विधायक अमरनाथ गामी ने बिहार में सरकार के द्वारा शराबबंदी लागू होने के बाद अब पान मसाला पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिए जाने पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने शराबबंदी और पान मसाला पर लगाए हुए प्रतिबंध को गलत ठहराते हुए कहा है कि यह सब आन पेपर ही अच्छा लगता है. चेहरा चमकाने को लेकर लिए ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं. 

बिहार में सत्तारूढ़ दल जदयू के विधायक ने ही अब अपनी सरकार पर ऊंगली उठाई है. जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने बिहार में सरकार के द्वारा शराबबंदी लागू होने के बाद अब पान मसाला पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिए जाने पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने शराबबंदी और पान मसाला पर लगाए हुए प्रतिबंध को गलत ठहराते हुए कहा है कि यह सब आन पेपर ही अच्छा लगता है. चेहरा चमकाने को लेकर लिए ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं. 

दरभंगा के हायाघाट से जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए शराबबंदी और फिर गुटखाबंदी के प्रतिबंधों को खत्म करने की मांग की है. उन्होंने अपनी ही सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अवैध लेनदेन में बात नहीं बनी तो गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया गया. अमरनाथ गामी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शराबबंदी पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. 

उन्होंने पान-मसाला और गुटखा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि एक तो नौकरी दे नहीं सकते, दूसरा लोगों का रोजगार भी छीन रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद भी हर दिन शराब की खेप पकड़ी जा रही है. बावजूद इसके चोरी-छिपे शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगा पाने में प्रशासनिक विफलता जगजाहिर भी होती रही है. 

जदयू विधायक ने लोगों से प्रदेश सरकार की शराबबंदी और गुटखा एवं पान-मसाला को प्रतिबंधित करने की नीति का विरोध करने का आह्वान किया है. उन्‍होंने कहा कि अगर विरोध नहीं किया तो आने वाले समय में स्टेशन पर भीख मांगनी पड़ेगी. 

उन्होंने कहा है कि शराबबंदी को लेकर प्रशासनिक विफलता की वजह से ही प्रदेश की विरोधी पार्टियों ने कई बार शराब खत्म करने की भी मांग उठाई है. यहां बता दें कि बिहार में मद्यनिषेध और उत्पाद विधेयक, 2016  अधिनियम के तहत 2 अक्टूबर 2016 से ही शराबबंदी है तो वहीं, बीते 30 अगस्त से राज्य में गुटखा और पान-मसाला के उत्पादन और खरीद-बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है.

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील