Bihar Crisis: नई सरकार में पांच विधायकों पर एक मंत्री का फार्मूला तय, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री, राजद के 15 विधायक बनेंगे!

By एस पी सिन्हा | Published: August 9, 2022 07:01 PM2022-08-09T19:01:08+5:302022-08-09T19:30:35+5:30

Bihar Crisis: जदयू के नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच डील पक्की हो गई है।

Bihar Crisis RJD Tejashwi Yadav Nitish Kumar new government formula one minister five MLAs 15 MLAs RJD minister | Bihar Crisis: नई सरकार में पांच विधायकों पर एक मंत्री का फार्मूला तय, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री, राजद के 15 विधायक बनेंगे!

आठ से दस महीने बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की कमान तेजस्वी यादव को सौंप देंगे।

Highlightsनई सरकार में पांच विधायकों पर एक मंत्री का फार्मूला तय किया गया है।भाजपा कोटे के अधिकतर विभाग राजद के खाते में जा सकते हैं। सबसे बड़ी भागीदारी राजद की होगी।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की बन रही नई सरकार में जदयू, राजद, कांग्रेस और हम शामिल होगी। जबकि वामदलों ने सरकार को बाहर से समर्थन करने का ऐलान किया है। इसका फॉर्मूला भी सामने आ गया है। सूत्रों ने बताया कि राजद और जदयू के बीच महागठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे। 

सूत्रों की मानें तो शुरुआत में जदयू के नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे और राजद नेता तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, आठ से दस महीने बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की कमान तेजस्वी यादव को सौंप देंगे। इसकी वजह बताई जा रही है कि नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे।

फिलहाल, महागठबंधन की सरकार को लेकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच डील पक्की हो गई है। माना जा रहा है कि विभागों को लेकर भी बातचीत हुई है। महागठबंधन की नई सरकार में पांच विधायकों पर एक मंत्री का फार्मूला तय किया गया है। इस हिसाब से जदयू कोटे से मुख्यमंत्री पद के अलावा आठ मंत्री का शामिल हो सकते हैं।

सबसे बड़ी भागीदारी राजद की होगी। उसके करीब 15 मंत्री बनाए जा सकते हैं। भाजपा कोटे के अधिकतर विभाग राजद के खाते में जा सकते हैं। हालांकि स्पीकर को लेकर अभी स्पष्ट नहीं है। इस पर जदयू और राजद दोनों की दावेदारी है। राजद की ओर से अवध बिहारी चौधरी दावेदार हैं, किंतु नीतीश कुमार की पसंद विजय कुमार चौधरी हैं।

वह पहले भी महागठबंधन की सरकार में स्पीकर रह चुके हैं। नई सरकार में राजद की ओर से सभी वर्गों का ध्यान रखे जाने का फार्मूला तय है। सवर्णों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। कांग्रेस कोटे से मदन मोहन झा, अजित शर्मा एवं शकील अहमद खान का नाम चल रहा है। इसतरह से नयी सरकार का खांका लगभग तैयार हो चुका है। 

Web Title: Bihar Crisis RJD Tejashwi Yadav Nitish Kumar new government formula one minister five MLAs 15 MLAs RJD minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे