लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना कहर, तेजस्वी यादव ने कहा-एनडीए के सांसद क्या झाल बजा रहे है, मंत्रियों को नाक रगड़ कर माफी मांगनी चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2021 15:19 IST

बिहार में कोविड-19 संक्रमण के दूसरी लहर में अबतक पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है जबकि 202 संक्रमित हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गयी.संक्रमण की रोकथाम के लिए एक नोडल पदाधिकारी को नामित करेंगे.कोरोना को लेकर भी राज्य और केंद्र सरकार को निशाना बनाने से चूक नहीं रहे हैं.

पटनाः बिहार में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए विपक्ष ने सरकार पर हमला तेज कर दिया है.

बिहटा के ईएसआईसी को कोविड अस्पताल बनाने के लिए राज्य सरकार के लेटर दिए जाने के 10 दिन बाद भी डीआरडीओ से मंजूरी नहीं मिलने को लेकर नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और राज्य के सांसदों पर जमकर भड़ास निकाली है. उन्होंने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को चौपट तो बताया ही है, साथ ही कोरोना को लेकर भी राज्य और केंद्र सरकार को निशाना बनाने से चूक नहीं रहे हैं.

तेजस्वी ने लिखा है कि बिहार के 40 में से 39 एनडीए सांसदों और 5 केंद्रीय मंत्रियों को नाक रगड़ बिहारवासियों से माफी मांगनी चाहिए कि इस संकट की घड़ी में वो जनता के किसी भी काम नहीं आ सकते. केंद्र सरकार गुजरात, यूपी में डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय इत्यादि के माध्यम से ऑक्सीजन, डॉक्टर की व्यवस्था कर रही है, लेकिन बिहार की नहीं.

तेजस्वी ने पूछा है कि क्या नीतीश कुमार डबल इंजन सरकार जनित स्वास्थ्य आपदा के वक्त भी केंद्र सरकार से जरूरी मदद नहीं मांग सकते या केंद्र उनकी हैसियत और साख देख सहायता नहीं कर रहा? नीतीश जी, स्थिति स्पष्ट करे. बिहार एनडीए के कुल सांसद क्या झाल बजा रहे है? क्या छुपकर चुप रहने के लिए जनता ने उन्हें चुनकर दिल्ली भेजा था?

बिहार में ईएसआईसी और मेदांता को कोविड अस्पताल बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से प्रयास किया जा रहा है. लेकिन जिस तरह से डीआरडीओ ने राज्य सरकार की मांग को दस दिनों से ठंडे बस्ते में डाल दिया है, वह समझ से परे है. वह भी तब जब बिहार में मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों में बिस्तर की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

यहां बता दें कि 14 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा था कि बिहटा के ईएसआईसी हॉस्पिटल में कोरोना स्पेशल अस्पताल चलाने के लिए सेना से 50 डॉक्टर की मांग की गई थी. लेकिन 4 दिन बाद भी सेना की तरफ से डॉक्टर नहीं मिल सके हैं. वहीं तेजस्वी यादव ने इससे पहले भी ट्विटर के जरिये केंद्र सरकार पर बिहार में कोरोना की और स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति को देखते हमला बोला था.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे