लाइव न्यूज़ :

मुफ्त वैक्सीन पर तेजस्वी यादव ने किया पलटवार, कहा- विपक्ष की वजह से ही सही लेकिन देर से आए दुरुस्त आए!

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2021 16:10 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया ‘‘18 वर्ष एवं इससे ऊपर के सभी बिहार वासियों का मुफ्त टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा.’’

Open in App
ठळक मुद्देइसकी शुरुआत एक मई से की जाएगी.सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी.बिहार में बुधवार को 45 वर्ष से ऊपर के 75671 लोगों ने टीका लगवाया.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी प्रदेशवासियों का निशुल्क टीकाकरण कराएगी.

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 18 वर्ष या उससे ऊपर आयु के लोगों को राज्य सरकार द्वारा मुफ्त टीका दिए जाने संबंधी नीतीश सरकार के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए घेरा है. इसे लेकर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट का जवाब दिया है.

 

उन्होंने रिट्विट करते हुए लिखा है "शुक्रिया! विपक्ष की वजह से ही सही लेकिन देर से आए दुरुस्त आए!" यह सर्वविदित है की आपकी कथनी और करनी में भारी फर्क रहा है. तेजस्वी ने पूछा है कि लगभग 10 करोड़ आबादी के टीकाकरण का सरकार के पास क्या समग्र प्लान है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब जबकि केन्द्र सरकार ने राज्यों को खुद वैक्सीन खरीदने को कहा है तो राज्य सरकार बताए कि उसने वैक्सीन प्रोक्योरमेंट का क्या प्लान बनाया है? उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में 4 महीने में मात्र 4 प्रतिशत लोगों को टीका दिया गया है. इस गति से अगर टीकाकरण अभियान चलता रहा तो सम्पूर्ण टीकाकरण करने में 8-9 साल लग जाएंगे. है कि नहीं?

टॅग्स :बिहार में कोरोनातेजस्वी यादवबिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस