लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना केस पर सीएम नीतीश ने किया इमोशनल ट्वीट, कहा-जागरूक और सतर्क रहें, सकारात्मक सोच रखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 26, 2021 21:31 IST

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 23, मुजफ्फरपुर में नौ, नालंदा में सात, भागलपुर में चार, दरभंगा में तीन मरीज की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 100491 नमूनों की जांच की गयी।अबतक प्रदेश में 25953065 नमूनों की जांच की गयी है।राज्य में वर्तमान में कोविड 19 के 87154 मरीज उपचाररत हैं।

पटनाः बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 68 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या 2155 तक गई। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के नाम से ट्वीट किया है। कोरोना के कारण हमलोग मानवता पर आये अब तक के सबसे गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। इससे उबरने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ जरूरी उपाय कर रही है। इस जंग में आप सभी का सहयोग जरूरी है। कृपया जागरूक और सतर्क रहें, सकारात्मक सोच रखें, डॉक्टरों की सलाह और गाइडलाइंस का पालन करें।

सीएम नीतीश ने दूसरे ट्वीट में कहा कि बिहार के सभी जिलों के अस्पतालों में उपलब्ध वेंटिलेटर को शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया है। यह कार्य सरकारी प्रयास अथवा निजी क्षेत्र की संयुक्त भागीदारी से सुनिश्चित किया जा सकेगा। 

कोरोना से उत्पन्न विकट समय में स्वास्थ्यकर्मी जिस प्रतिबद्धता के साथ सेवा देकर लोगों की जान बचा रहे हैं, उसके लिए वे अभिवादन के पात्र हैं। यह जरूरी है कि हम सब विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाये रखें और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को वह सम्मान प्रदान करें, जिसके वे हकदार हैं।

चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण करने एवं walk-in-interview प्रक्रिया के माध्यम से हर जिले में आवश्यकतानुसार चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों पर अस्थाई नियुक्ति करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।

प्रदेशवासियों का निशुल्क टीकाकरण कराएगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी प्रदेशवासियों का निशुल्क टीकाकरण कराएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया ‘‘18 वर्ष एवं इससे ऊपर के सभी बिहार वासियों का मुफ्त टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत एक मई से की जाएगी और इसका सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। बिहार में बुधवार को 45 वर्ष से ऊपर के 75671 लोगों ने टीका लगवाया और प्रदेश में अबतक 6267491 लोग टीका लगवा चुके हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू