बिहार कांग्रेस में बदलाव जल्द, मदन मोहन झा ने दिया इस्तीफा, राजेश राम और विजय शंकर दुबे का नाम सबसे आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 14, 2022 03:52 PM2022-04-14T15:52:20+5:302022-04-14T15:53:43+5:30

2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 सीट पर जीत मिली थी। बिहार विधान परिषद में पार्टी को 1 सीट पर जीत नसीब हुई थी।

bihar congress Madan Mohan Jha resigns meet rahul gandhi Rajesh Ram and Vijay Shankar Dubey patna sonia gandhi | बिहार कांग्रेस में बदलाव जल्द, मदन मोहन झा ने दिया इस्तीफा, राजेश राम और विजय शंकर दुबे का नाम सबसे आगे

कांग्रेस को दो वरिष्ठ नेता राजेश राम और विजय शंकर दुबे का नाम सबसे आगे चल रहा हैं। एक-दो दिन में ऐलान किया जा सकता है।

Highlightsएमएलसी चुनाव दोनों दल ने अलग-अलग लड़े थे।कांग्रेस बिहार में महागठबंधन का हिस्सा है।केसी वेणुगोपाल और बिहार प्रभारी भक्त चरण दास से भी मुलाकात की है।

पटनाः बिहारकांग्रेस में बदलाव जल्द देखने को मिल सकता है। कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने इस्तीफा दे दिया है। झा ने केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह किया है कि उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। झा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम चंद मिश्रा ने मदन मोहन झा के इस्तीफे की पुष्टि की है। 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 सीट पर जीत मिली थी। बिहार विधान परिषद में पार्टी को 1 सीट पर जीत नसीब हुई थी। कांग्रेस बिहार में महागठबंधन का हिस्सा है। एमएलसी चुनाव दोनों दल ने अलग-अलग लड़े थे।

कांग्रेस को दो वरिष्ठ नेता राजेश राम और विजय शंकर दुबे का नाम सबसे आगे चल रहा हैं। एक-दो दिन में ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा मदन मोहन झा ने पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास से भी मुलाकात की है।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी के साथ बिहार में पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर बातचीत हुई। मैंने उन्हें विधान परिषद चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर चर्चा नहीं हुई।’’ झा ने यह भी कहा, ‘‘प्रभारी और संगठन महासचिव के साथ मैंने अपनी यह इच्छा जरूर प्रकट की है कि मैंने महीनों पहले इस्तीफा दिया था और नेतृत्व को इस पर विचार कर लेना चाहिए।’’

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व जल्द ही बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष को लेकर फैसला कर सकता है। झा ने कहा, ‘‘अध्यक्ष का मेरा कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है। नए अध्यक्ष के बारे में नेतृत्व फैसला करेगा।’’ 

Web Title: bihar congress Madan Mohan Jha resigns meet rahul gandhi Rajesh Ram and Vijay Shankar Dubey patna sonia gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे