बिहारः सीएम नीतीश गांजा पीकर विधानसभा पहुंचते हैं, भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने कहा-चांदी का चिलम रखते हैं...

By एस पी सिन्हा | Published: August 14, 2022 02:38 PM2022-08-14T14:38:38+5:302022-08-14T14:39:36+5:30

बिहारः भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिलम छाप बताते हुए कहा कि वह गांजा चढ़ाकर सदन में पहुंचते हैं। बीच-बीच में सदन से गायब हो जाते हैं। इस दरमियाना वह गांजा पीने जाते हैं।

Bihar CM Nitish numar reach assembly drinking ganja BJP MLA Bhagirathi Devi said keep silver chilam nda jdu patna | बिहारः सीएम नीतीश गांजा पीकर विधानसभा पहुंचते हैं, भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने कहा-चांदी का चिलम रखते हैं...

भाजपा के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तमाम तरह के आरोप लगा रहे हैं।

Highlightsमुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांजा पीकर विधानसभा पहुंचते हैं।नीतीश जी चांदी का चिलम रखते हैं। उसी से गांजा पीते हैं।जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज सिंह ने कहा कि सत्ता के हटने के वियोग में भाजपा अलबलाई हुई है।

पटनाः बिहार में नीतीश कुमार के द्वारा भाजपा से नाता तोड़े जाने के से ही भाजपा नेता मुख्यमंत्री पर आक्रामक हैं। भाजपा के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तमाम तरह के आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांजा पीकर विधानसभा पहुंचते हैं।

 

 

उनके पास चांदी का चिलम है। पद्मश्री सम्मान से सम्मानित भागीरथी देवी 5 बार लगातार विधायक हैं। भागीरथी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिलम छाप बताते हुए कहा कि वह गांजा चढ़ाकर सदन में पहुंचते हैं। बीच-बीच में सदन से गायब हो जाते हैं। इस दरमियाना वह गांजा पीने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार क्या बतियाएंगे, उनके हाथ में चिलम और आंख में धुआं है। नीतीश कुमार जब तक चिलम नहीं चढ़ाते हैं, विधानसभा में नहीं आकर बैठते। भागीरथी देवी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि नीतीश जी चांदी का चिलम रखते हैं। उसी से गांजा पीते हैं।

वहीं भाजपा विधायक भागीरथी देवी के इस बयान पर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज सिंह ने कहा कि सत्ता के हटने के वियोग में भाजपा अलबलाई हुई है, इसलिए भगीरथी देवी इस तरह की बात कर रही हैं।

Web Title: Bihar CM Nitish numar reach assembly drinking ganja BJP MLA Bhagirathi Devi said keep silver chilam nda jdu patna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे