राजनीति से कोई लेना-देना नहीं, राजद के इफ्तार में शामिल होने सीएम नीतीश बोले-निमंत्रण मिला था तो, भाजपा के लोग भी थे...

By एस पी सिन्हा | Published: April 23, 2022 06:39 PM2022-04-23T18:39:28+5:302022-04-23T18:41:05+5:30

नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास 10, सर्कुलर रोड पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए थे।

bihar cm nitish kunar attend RJD's iftar party rabri devi lalu yadav dont make political sense invitation was received | राजनीति से कोई लेना-देना नहीं, राजद के इफ्तार में शामिल होने सीएम नीतीश बोले-निमंत्रण मिला था तो, भाजपा के लोग भी थे...

कुमार को इस अवसर पर तेजस्वी से बात करते हुए भी देखा गया।

Highlightsहम सभी इफ्तार पार्टी करते हैं और सभी दलों को इसमें आमंत्रित करते हैं।सीएम नीतीख कुमार की मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं का बाज़ार गर्म कर दिया। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव उनके बगल में बैठे थे।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी में उनकी मौजूदगी का ''राजनीति से कोई लेना-देना नहीं'' है। सीएम ने कहा कि भाजपा के कई नेता भी शरीक हुए। 

 

उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि निमंत्रण मिला था तो शामिल हुए थे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से कहा, ''हम सभी ऐसे आयोजनों में शामिल होते हैं। मेरी मौजूदगी का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

चूंकि मुझे कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था, इसलिए मैंने इसमें भाग लिया। हम सभी इफ्तार पार्टी करते हैं और सभी दलों को इसमें आमंत्रित करते हैं।'' गौरतलब है कि नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास 10, सर्कुलर रोड पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए थे।

वहां उनकी मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं का बाज़ार गर्म कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव उनके बगल में बैठे थे। कुमार को इस अवसर पर तेजस्वी से बात करते हुए भी देखा गया।

कुंवर सिंह की जयंती पर उन्होंने कहा, ''बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव (विजय दिवस) देश भर में मनाया जाना चाहिए। वह 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायक थे। हमें उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता के संदेशों को आत्मसात करना चाहिए और समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना चाहिए।'' कुंवर सिंह (1777-1858 26 अप्रैल) 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान एक मशहूर नायक थे। वह जगदीसपुर के एक शाही राजपूत घराने से थे, जो वर्तमान में बिहार के भोजपुर जिले का हिस्सा है। 

Web Title: bihar cm nitish kunar attend RJD's iftar party rabri devi lalu yadav dont make political sense invitation was received

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे