लाइव न्यूज़ :

बिहार उपचुनाव: वह मुझे गोली मरवा सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते, सीएम नीतीश का राजद प्रमुख लालू यादव पर बड़ा हमला, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 26, 2021 20:25 IST

तारापुर के विधायक मेवा लाल चौधरी का कोविड-​​​​19 की दूसरी लहर में निधन हो गया जबकि कुशेश्वर अस्थान सुरक्षित सीट के विधायक शशि भूषण हजारी ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका हेपेटाइटिस का इलाज चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले साल विधानसभा चुनावों के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने रहे।जदयू को 45 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था।सहयोगी भाजपा को 70 से अधिक सीटें मिली थी।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तारापुर और कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया। इस बीच सीएम ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव हमें गोली मरवा सकते हैं। वह मुझे गोली मारवा सकते हैं। वह कुछ और नहीं कर सकते। अगर वह चाहते हैं, तो वह मुझे गोली मार सकते हैं...।" 

नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव कुछ और नहीं कर सकते हैं, लेकिन गोली मरवा सकते हैं। उपचुनाव में प्रचार के बाद पटना लौटे सीएम ने यह बयान दिया। नीतीश कुमार ने यह बयान तब आया है, जिसमें लालू यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह दिल्ली से इसलिए लौटे हैं कि नीतीश कुमार को विसर्जन कर देंगे।

सीएम नीतीश ने भले ही यह बयान मजाकिया लहजे में दिया है लेकिन उपचुनाव से पहले यह काफी महत्वपूर्ण है। लालू यादव ने कहा था कि पुत्र तेजस्वी यादव ने सीएम के नाक में दम कर रखा है। लालू यादव दो दिन पहले ही दिल्ली से पटना लौटे हैं। 

सत्तारूढ़ जद यू राजग का हिस्सा है जो एकजुट है और विपक्ष विभाजित है। प्रदेश में राजद और कांग्रेस का पुराना गठजोड़ अब टूट गया है और दोनों पार्टियां इस उपचुनाव में मैदान में हैं। उपचुनाव में प्रदेश की दोनों सीटों पर लोकजनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान धड़े ने अपने उम्मीदवार उतारे है।

चिराग गुट के पास राज्य में जनाधार नहीं है । हालांकि, तारापुर में वह कुछ साबित कर सकते हैं क्योंकि यह उनके अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जमुई के अंतर्गत आता है। कुशेश्वर अस्थान विधानसभा सीट समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां से उनके चचेरे भाई प्रिंस राज सांसद हैं।

पार्टी में विभाजन के बाद प्रिंस पशुपति कुमार पारस गुट में शामिल हो चुके हैं । कुमार ने तारापुर और कुशेश्वर अस्थान में अपनी रैलियों में इस बात को रेखांकित करने की कोशिश की कि “उम्मीदवार सिर्फ एक पार्टी का नहीं बल्कि पूरे राजग का है और भाजपा तथा लोजपा (पारस गुट) के नेता खुले तौर पर उनके समर्थन में उतर आए हैं। दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा।

टॅग्स :उपचुनावनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआरजेडीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त