बिहार सीएम नीतीश में ताकत है तो प्रतिबंध लगा के दिखाएं, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर भड़के चिराग

By एस पी सिन्हा | Published: May 6, 2023 04:32 PM2023-05-06T16:32:03+5:302023-05-06T16:32:59+5:30

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने भी नीतीश कुमार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि नीतीश कुमार में ताकत है तो प्रतिबंध लगा के दिखाएं बजरंग दल पर।

Bihar CM Nitish Kumar power then show it by ban Chirag Paswan furious over demand to ban Bajrang Dal | बिहार सीएम नीतीश में ताकत है तो प्रतिबंध लगा के दिखाएं, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर भड़के चिराग

बिहार में बंटवारे की राजनीति कौन करता है?

Highlightsजदयू सांसद मांग क्या कर रहे हैं? नीतीश कुमार पर कई सवाल खड़े किए।बिहार में बंटवारे की राजनीति कौन करता है?

पटनाः बिहार में नालंदा से जदयू सांसद कौशलेंद्र के द्वारा बजरंग दल पर पाबंदी लगाने की मांग किए जाने को लेकर बिहार की राजनीति काफी गर्म हो गई है। भाजपा के तरफ से नीतीश सरकार को खुली चुनौती दी जा रही है किे अगर ताकत है तो इसपर प्रतिबंध लगा करके दिखाएं।

इसके बाद अब इस मामले में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने भी नीतीश कुमार को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि नीतीश में ताकत है तो प्रतिबंध लगा के दिखाएं बजरंग दल पर। उन्होंने कहा कि जदयू सांसद मांग क्या कर रहे हैं? राज्य में उनकी सरकार है, अगर ताकत है तो प्रतिबंध लगा के दिखाएं। 

उन्होंने कहा किसी भी संगठन को सिर्फ राजनितिक लाभ के लिए उसके नाम को इस्तेमाल करने के लिए इस तरह का बयानबाजी करना बिल्कुल गलत है। मैं हर बार यही कहता हूं कि क्या विपक्ष के पास मोदी सरकार से चुनाव जितने के लिए और की दूसरा विकल्प नहीं रहा जो इस तरह का बयान दिया जा रहा है।

चिराग ने कहा कि जदयू के लोग की एक घटना बताएं, जिसके आधार पर आप बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं? सिर्फ दूसरों राज्यों में बात हुआ तो यहां भी मांग किया जाना उचित नहीं हो सकता। आप क्यों प्रतिबंध लगाना चाहते हैं? महज एक राजनितिक लाभ लेने के लिए विपक्ष महज एक विपक्षी दल कर्नाटक में विरोध कर रहा है तो बाकी के भी विरोधी दल बहती गंगा में हाथ धोना चाहते हैं।

इसके आलावा इनके पास कोई ठोस वजह नहीं है। वहीं, विपक्षी पार्टियों को एकजुट को लेकर चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसते हुए कहा कि जो व्यक्ति आजतक बिहार को एकजुट नहीं करे पाए। वह विपक्ष को एकजुट करने जा रहे। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर कई सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि बिहार में बंटवारे की राजनीति कौन करता है? किसने दलित को महादलित किया? किसने पिछड़ा को अति पिछड़ा किया? कौन अगडा- पिछड़ा की राजनीति कर रहा है? और हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रहा है? कौन महिला पुरुष की राजनीति कर रहा है? जो बिहार और बिहारियों को एक नहीं कर पाए वो विपक्ष को एकजुट करने की बात कह रहे हैं यह हास्यास्पद है।

उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए इनके पास कौन सा मॉडल है? कभी गलती से कोई विपक्ष इनके साथ आ भी गया तो देश की जनता क्यों जाएगी इनके साथ? क्या बताएंगे देश की जनता के सामने जाकर की बिहार में 1 दिन में इतनी हत्याएं हो रही हैं?

तो हम देश में इतनी हत्या करवाएंगे? बिहार में इतना भ्रष्टाचार हो रहा है तो, देश में हम लोग इतने लाखों करोड़ का भ्रष्टाचार करवाएंगे? बिहार में जहरीली शराब से इतनी मौतें हो रही हैं तो, देश भर में शराब बंदी लागू करके इतनी मौत करवाएंगे?

Web Title: Bihar CM Nitish Kumar power then show it by ban Chirag Paswan furious over demand to ban Bajrang Dal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे