लाइव न्यूज़ :

खनन माफियाओं पर भड़के नीतीश कुमार के मंत्री जनक राम, नहीं चलेगी माफियागिरी, अफसरशाही पर नकेल कसेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2021 20:07 IST

सरकार ने खनन विभाग को अगले 31 मार्च तक 16 हजार करोड़ रुपये के राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअबतक 14 हजार करोड़ रुपये की राजस्व की प्राप्ति हो गई है।टारगेट जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा।रालोसपा का जदयू में विलय के सवाल पर कहा कि पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सही समय पर सही निर्णय लिया है। 

पटनाः बिहार के खनन मंत्री जनक राम ने राज्य में जारी अवैध खनन को लेकर एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि विभाग में अब न अफसरशाही चलने वाली है और न ही खनन माफियागिरी चलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब किसी भी कीमत पर अवैध बालू या मिट्टी का खनन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने खनन विभाग को अगले 31 मार्च तक 16 हजार करोड़ रुपये के राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया है। इस टारगेट के अनुरूप अबतक 14 हजार करोड़ रुपये की राजस्व की प्राप्ति हो गई है। यह टारगेट जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा।

जनक राम ने उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा का जदयू में विलय के सवाल पर कहा कि पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सही समय पर सही निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग रालोसपा को छोडकर राजद में शामिल हुए हैं, उन्हें बाद में पछतावा होगा क्योंकि महागठबंधन में कोई लोकतंत्र नहीं है, वहां सिर्फ परिवारवाद है।

उन्होंने कहा की महागठबंधन में महापुरुषों के नाम पर सिर्फ राजनीति होती है, लेकिन पार्टी में सिर्फ परिवारवाद चलता है। जनक राम गोपालगंज के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। मंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने गृह जिले गोपालगंज पहुंचे थे।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं