लाइव न्यूज़ :

बिहार: लड़कियों को बड़ा तोहफा, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में 33% सीटें आरक्षित, सीएम नीतीश ने की घोषणा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2021 20:05 IST

बिहार सरकार अभियंत्रण विश्वविद्यालय तथा चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित करने को लेकर सरकार विधेयक लाने की तैयारी कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इस संबंध में विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की.अधिकारियों ने आज इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने प्रेजेंटेशन दिया.स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज तथा पावर एंड फंक्शन ऑफ़ यूनिवर्सिटी के संबंध में जानकारी दी.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लड़कियों को बड़ा तोहफा देते हुए सरकारी नौकरी में आरक्षण के तर्ज पर मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकण में भी लड़कियों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया है.

राज्य सरकार अभियंत्रण विश्वविद्यालय तथा चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित करने को लेकर सरकार विधेयक लाने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर ऐलान किया कि राज्य के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में लडकियों के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित की जाये.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इस संबंध में विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. अधिकारियों ने आज इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने प्रेजेंटेशन दिया. विभागीय सचिव सचिव लोकेश कुमार सिंह प्रस्तुतीकरण के माध्यम से "द बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी एक्ट-2021 तथा पावर एंड फंक्शन ऑफ यूनिवर्सिटी जूरिडिक्शन एवं अन्य प्रोविजन" के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज तथा पावर एंड फंक्शन ऑफ़ यूनिवर्सिटी के संबंध में जानकारी दी.

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अभियंत्रण विश्वविद्यालय और  चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित होने के से इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज में बेहतर ढंग से प्रबंधन होगा. साथ ही कॉलेजों में पढ़ाई भी अच्छी होगी. उन्होंने कहा कि बिहार के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए एक तिहाई सीट यानि कि 33 प्रतिशत लड़कियों के लिए आरक्षित की जाये.

इससे छात्राओं की संख्या और बढे़गी. यह यूनिक चीज होगा. इससे लड़कियां उच्च और तकनीकी शिक्षा की और और ज्यादा प्रेरित होंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं. कई मेडिकल कॉलेज भी खोले गए हैं. हमलोगों का उद्देश्य है कि इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए बिहार के लड़के-लड़कियों को बाहर नहीं जाना पडे़.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटनाजेडीयूभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो