10000 से अधिक पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने बांटा, जानें सबकुछ

By एस पी सिन्हा | Published: November 16, 2022 03:45 PM2022-11-16T15:45:29+5:302022-11-16T15:46:50+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि पुलिस में तेजी से बहाली करें। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्ति पुलिसकर्मियों को बधाई दी।

Bihar CM Nitish kumar and Deputy cM Tejashwi Yadav distributed Appointment letter to more than 10000 policemen | 10000 से अधिक पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने बांटा, जानें सबकुछ

अपराध करने वाले पर त्‍वरित कार्रवाई करें। 

Highlightsसभी जिलों में तैनात किये गये पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था। शराबबंदी कानून, महिलाओं को आरक्षण और विधि-व्‍यवस्‍था की चर्चा की।अपराध करने वाले पर त्‍वरित कार्रवाई करें। 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा नियुक्ति पत्र बांटा गया। इसके लिए सभी जिलों में तैनात किये गये पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्ति पुलिसकर्मियों को बधाई दी।

उन्‍होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है। इसके साथ ही उन्‍होंने शराबबंदी कानून, महिलाओं को आरक्षण और विधि-व्‍यवस्‍था की चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले पर त्‍वरित कार्रवाई करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस के वरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि पुलिस में तेजी से बहाली करें।

साथ ही पुलिसकर्मियों को ठीक तरह से ट्रेनिंग दें। उन्होंने कहा कि सिर्फ केस दर्ज न करें बल्कि समय सीमा के अंदर चार्जशीट भी दाखिल करें ताकि जल्द सजा हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यव्सथा ठीक रहे इसके लिए पेट्रोलिंग की सही व्यवस्था हो। डायल 112 में और अधिक गाड़ियां बढ़ायें।

उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज बनाए रखने का काम नए बहाल पुलिसकर्मियों का भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले पुलिस बल की संख्या 42,481 था। इसके बाद विधि-व्‍यवस्‍था और अपराध नियंत्रण के लिए अधिक पुलिस बल की आवश्‍यकता थी। इसके लिए हमेशा कहते रहे। हमें काम करने का मौका मिला तब आर्मी से रिटायर्ड बलों को सैप के रूप में बहाल किया।

उन्‍हें 60 वर्ष की उम्र तक काम करने का अवसर दिया। लेकिन, इसके बाबजूद अभी भी राज्य में पर्यापत मात्रा में पुलिस बल नहीं है। इसलिए हम अभी भी नई बहाली जल्द से जल्द करवाने का निर्देश देते रहते  हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आप सबने शराब नहीं पीने की शपथ ली है। शराब बहुत खराब चीज है। इसलिए स्‍वयं तो नहीं पीजीएिगा, दूसरों को भी इससे रोकिएगा।

कुछ लोग तो गड़बड़ करते हैं। 90 प्रतिशत ठीक हो गए, 10 प्रतिशत को ठीक करना है। पूछा कि शपथ लिए हैं, उस हिसाब से काम करिएगा न। इसके साथ  ही उन्होंने कहा कि अब एक लाख जनता पर 115 नहीं 160 से 170 पुलिसकर्मी बहाल होंगे। अपने राष्‍ट्रपिता को कभी भूलियेगा नहीं। उनके प्रति सम्‍मान प्रकट करने के लिए आज यह आयोजन गांधी मैदान में किया जा रहा है।

Web Title: Bihar CM Nitish kumar and Deputy cM Tejashwi Yadav distributed Appointment letter to more than 10000 policemen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे