Bihar: चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा- मुख्यमंत्री के पास अब हर समस्या का समाधान गोली और लाठी है

By एस पी सिन्हा | Published: July 30, 2023 03:45 PM2023-07-30T15:45:20+5:302023-07-30T15:45:20+5:30

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अब जंगलराज की जगह अब नीतीशराज बोला जाना चाहिए। यहां तो कानून की किताबें जला देनी चाहिए। आईपीसी की सारी धराएं खत्म कर देनी चाहिए।

Bihar Chirag Paswan attacked Nitish Kumar, said- Chief Minister now has bullet and lathi to solve every problem | Bihar: चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा- मुख्यमंत्री के पास अब हर समस्या का समाधान गोली और लाठी है

Bihar: चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा- मुख्यमंत्री के पास अब हर समस्या का समाधान गोली और लाठी है

Highlightsचिराग पासवान ने एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलाउन्होंने कहा कि बिहार में अब सिर्फ लाठी और गोली की सरकार रह गई हैसांसद ने कहा कि बिहार में अब जंगलराज की जगह अब नीतीशराज बोला जाना चाहिए

पटना: लोजपा (रामविलास) प्रमुख व सांसद चिराग पासवान ने एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब सिर्फ लाठी और गोली की सरकार रह गई है। नीतीश कुमार के पास अब हर समस्या का एकमात्र समाधान लाठी और गोली चलाना रह गया है। 

बिहार में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति है जो लाठी नहीं खाया हो। यहां सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का मतलब लाठी खाना है। चिराग ने कहा कि बिहार में अब जंगलराज की जगह अब नीतीशराज बोला जाना चाहिए। यहां तो कानून की किताबें जला देनी चाहिए। आईपीसी की सारी धराएं खत्म कर देनी चाहिए। यह बातें कही है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी शुरू से ही गरीबों के हक में आवाज उठाती रही है। हम लोगों ने हमेशा सरकार को बिजली की समस्या के बारे में अवगत कराया है। बिहार में कोई अपने अधिकार के लिए आवाज उठाता है तो फिर गोली और लाठी चलाया जाता है। जबकि लाठी चलाने के लिए भी कानून बना हुआ है। शरीर कौन से हिस्से पर लाठी चलेगी यह भी साफ तौर पर लिखा हुआ है । लेकिन बिहार में लाठी तो छोड़ दीजिए सीधा गोली चलाया जाता है। 

चिराग ने कहा कि मंत्रियों का शर्मनाक बनाता है। लोगों में आक्रोश है तो फिर वह कहीं ना कहीं अपनी बातों को तो रखेंगे ही न। अपराधियों को पकड़ने में इनके हाथ कापते हैं और आम लोगों और आम लोगों पर सीधा गोली चलाते हैं।

इसके आलावा उन्होंने कहा कि, कटिहार में प्रशासन के लोगों ने किसानों की हत्या की है और सरकार हाथ पर हाथ धरे हुए हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों की बैठक में व्यस्त हैं। लेकिन किसानों से मिलने का उनके पास समय नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृहमंत्री भी है इसलिए जाकर घटनास्थल पर जाकर खुद लिखनी चाहिए, लेकिन उनको इससे कोई मतलब ही नहीं है। 

इधर, दिल्ली में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के तरफ से आयोजित डिनर पार्टी में जदयू और राजद के सांसद के नहीं शामिल होने को लेकर चिराग ने कहा कि यह काफी गंभीर मसला है। राज्यपाल ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर बैठक बुलाई थी। लेकिन जदयू और राजद के लोगों ने इससे कोई मतलब नहीं है। बिहार के हितों में इनका कोई ध्यान नहीं है।

Web Title: Bihar Chirag Paswan attacked Nitish Kumar, said- Chief Minister now has bullet and lathi to solve every problem

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे