जगदानंद सिंह की जगह मंगनी लाल मंडल होंगे बिहार राजद प्रमुख?, विधानसभा चुनाव से पहले लालू और तेजस्वी यादव करेंगे 'खेला'
By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2025 17:40 IST2025-06-13T17:39:48+5:302025-06-13T17:40:59+5:30
बताया जा रहा है कि लालू यादव का आशीर्वाद और तेजस्वी का साथ मंगनी लाल मंडल को मिल चुका है।

file photo
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले राजद ने जगदानंद सिंह की जगह मंगनी लाल मंडल को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंप सकती है। सूत्रों के अनुसार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने अब नए समीकरणों के हिसाब से नए अध्यक्ष के रूप में मंगनी लाल मंडल की नाम को तय किया है। इससे विधानसभा चुनाव को भी साधने की कोशिश की जाएगी। राजद सूत्रों के अनुसार अगले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मंगनी लाल मंडल के नाम की औपचारिक घोषणा भर बाक़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार, 14 जून को प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन होना है।
उसके बाद चुनावी प्रक्रिया होगी। नामांकन प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी होने के बाद नाम की घोषणा होगी। इसमें एक मात्र नाम के तौर पर मंगनी लाल मंडल रहेंगे और उन्हें अगले प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि लालू यादव का आशीर्वाद और तेजस्वी का साथ मंगनी लाल मंडल को मिल चुका है।
पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल बिहार के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। वे लालू यादव के साथ सियासत करने के साथ ही कुछ समय तक जदयू में रहे थे। जनवरी 2024 में मंगनी लाल मंडल जदयू छोड़कर फिर से राजद में आ गए थे। तब तेजस्वी यादव ने उनका पार्टी में स्वागत किया था।
मंगनी लाल मंडल अति पिछड़ों के बड़े नेता माने जाते हैं। राजद में आने पर मंडल ने कहा था कि लालू यादव हमारे नेता हैं। हमारे पुराने सहयोगी हैं। लालू ने अपने कार्यकाल में सामाजिक न्याय को शक्ति प्रदान की। मैं पांच साल जदयू में था। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, लेकिन मुझसे काम नहीं लिया गया।
जदयू में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। वे लोकसभा में झंझारपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे। इस अवधि के दौरान, वे राज्य कैबिनेट में मंत्री भी थे। 2004 से 2009 तक, वे राज्य सभा के सदस्य भी थे।