बिहार: जनता दरबार से फजीहत होते देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बनाई दूरी, जनता दरबार को किया गया ऑफलाइन

By एस पी सिन्हा | Published: October 16, 2023 05:59 PM2023-10-16T17:59:08+5:302023-10-16T18:02:44+5:30

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर 16 अक्टूबर को भी जनता दरबार का ऑनलाइन प्रसारण नहीं किया गया। हालांकि 9 अक्टूबर से ही मुख्यमंत्री के दरबार को ऑनलाइन देखने-सुनने पर रोक लग गई थी।

Bihar Chief Minister Nitish Kumar distances himself from the media during the Janta darbar | बिहार: जनता दरबार से फजीहत होते देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बनाई दूरी, जनता दरबार को किया गया ऑफलाइन

बिहार: जनता दरबार से फजीहत होते देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बनाई दूरी, जनता दरबार को किया गया ऑफलाइन

Highlightsमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर 16 अक्टूबर को जनता दरबार का ऑनलाइन प्रसारण नहीं किया गयाजनता दरबार को ऑफलाइन कर दिए जाने के कारण फरियादियों के बारे में मीडिया को नहीं मिली कोई जानकारीहाल के दिनों में जनता दरबार से फजीहत होते देख सरकार ने ऑनलाइन प्रसारण को बंद कराया

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भी जनता दरबार लगाया। लेकिन जनता दरबार को ऑफलाइन कर दिए जाने के कारण फरियादियों के बारे में मीडिया को जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि, जनता दरबार को सालों से लोग ऑनलाइन देख-सुन रहे थे। इधर, हाल के दिनों में जनता दरबार से फजीहत होते देख सरकार ने ऑनलाइन प्रसारण को बंद करा दिया है। इसके साथ ही मीडिया के जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई, जिसके चलते जनता दरबार की सही स्थिति सामने नहीं आ पा रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर 16 अक्टूबर को भी जनता दरबार का ऑनलाइन प्रसारण नहीं किया गया। हालांकि 9 अक्टूबर से ही मुख्यमंत्री के दरबार को ऑनलाइन देखने-सुनने पर रोक लग गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भी जनता के दरबार में बिहार भर से आए फरियादियों की शिकायतों को सुनी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में शुरुआती दौर में मीडिया को बुलाया जाता था। जनता दरबार की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों के सवालों का जवाब देते थे। कई ऐसे मौके आये जब मुख्यमंत्री को तल्ख सवालों से सामना हो गया। तब वे भारी परेशानी में पड़ जाते थे। कई ऐसे सवाल थे जिनका जवाब देना संभव नहीं था। 

कोरोना काल के बाद पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया। तब कहा गया कि मीडिया की फौज से कोरोना बढ़ने का खतरा है। इसके बाद सिर्फ न्यूज एजेंसी के पत्रकारों को बुलाया जाने लगा। कुछ महीनों तक यह फार्मूला चला। लेकिन यहां भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को परेशानी होने लगी क्योंकि जनता दरबार की समाप्ति के बाद न्यूज एजेंसी के पत्रकार भी सवाल पूछते थे, जिनसे मुख्यमंत्री परेशान होते थे। 

कुछ समय बाद न्यूज एजेंसी के पत्रकारों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई। इसके बाद सूचना जनसंपर्क विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जनता दरबार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाने लगा। लाइव प्रसारण के दौरान भी जनता दरबार की हकीकत की पोल खुलने लगी। तब भी मजबूरन लाइव प्रसारण किया जाता रहा। लेकिन 4 सितंबर के जनता दरबार में तो हद हो गया,...जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भूल गए कि वे गृह मंत्री भी हैं। 

लाइव प्रसारण की वजह से यह बात निकलकर बाहर आ गई। इस वाकये के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 सितंबर को जनता के दरबार में हाजिर हुए। तब कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाईव तो किया गया, लेकिन आवाज को बंद कर दिया गया। अब जनता दरबार का लाइव प्रसारण से ही सरकार ने तौबा कर लिया।

Web Title: Bihar Chief Minister Nitish Kumar distances himself from the media during the Janta darbar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे