बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में चयनित 9469 स्वास्थ्य कर्मियों को बांटा नियुक्ति पत्र

By एस पी सिन्हा | Published: October 21, 2022 05:24 PM2022-10-21T17:24:19+5:302022-10-21T17:24:19+5:30

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग में चयनित 9469 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

Bihar Chief Minister and Deputy Chief Minister distribute appointment letters to 9469 health workers selected in the health department | बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में चयनित 9469 स्वास्थ्य कर्मियों को बांटा नियुक्ति पत्र

बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में चयनित 9469 स्वास्थ्य कर्मियों को बांटा नियुक्ति पत्र

Highlightsइस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलाकहा - पीएम मोदी हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नक्शेकदम पर चल रहे हैंदरअसल, केंद्र सरकार दिवाली में 75 हज़ार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रही है

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग में चयनित 9,469 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लगातार रिक्त पद भरे जा रहे हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र बांटना शुरू किया तो नरेंद्र मोदी भी वह काम करने लग गए। केंद्र सरकार दिवाली में 75 हज़ार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रही है, लेकिन बिहार में नियुक्ति पत्र बांटने का सिलसिला तो लगातार जारी है। तेजस्वी ने कहा कि एक तरफ जहां 13 करोड़ की आबादी में हम इतने बड़े पैमाने पर नौकरी दे रहे हैं। 

वहीं, दूसरी तरफ जहां 100 करोड़ से ज्यादा की आबादी है, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मात्र 75 हज़ार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा कर युवाओं को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि बिहार मॉडल पूरा देश अपनाएगा। आज देखिये खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नक़ल करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हम काम करते हैं और हमारा काम करने में ही विश्वास है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग में चयनित 9469 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से नियुक्त होने वाले स्वास्थ्य कर्मियों में 8500 एएनएम 580 स्वास्थ्य समन्वयक सहित प्रखंड सामुदायिक मोबिलाइजर प्रखंड अकाउंट मैनेजर सहित विभिन्न पद के लिए चयनित कर्मी शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी कर्मियों की संविदा के आधार पर नियुक्ति की गई है।

Web Title: Bihar Chief Minister and Deputy Chief Minister distribute appointment letters to 9469 health workers selected in the health department

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे