लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीवान के चर्चित तेजाब कांड के बाद शहाबुद्दीन को अपने दम पर तिहाड़ जेल पहुंचाने वाले चंदा बाबू का निधन

By विनीत कुमार | Updated: December 17, 2020 10:34 IST

चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंदा बाबू के तीन बेटों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इनमें दो बेटों की हत्या तेजाब डालकर 2004 में की गई थी। इसके बाद चंदा बाबू ने अकेले दम पर शहाबुद्दीन के खिलाफ मोर्चा खोला था।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंदा बाबू के तीनों बेटों की बदमाशों ने कर दी थी हत्या2004 में दो बेटों की हत्या के बाद शहाबुद्दीन के खिलाफ कानूनी लड़ाई की शुरुआत, 2014 में तीसरे बेटे की हत्याचंदा बाबू की पत्नी का कुछ महीने पहले निधन हो गया था, इसके बाद वे अकेले रह गए थे

बिहार के बहुचर्चित तेजाब कांड के बाद अकेले दम पर बाहुबली नेता शहाबुद्दीन को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंदा बाबू का निधन हो गया है। बुधवार की रात अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस बीच चंदा बाबू के निधन की खबर के बाद उनके घर सात्वना देने वालों का ताता लगा है। बताया जा रहा है कि चंदा बाबू पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। हाल में डॉक्टरों की सलाह पर वे बाहर से इलाज कराकर भी लौटे थे लेकिन बुधवार को हृदय गति अचानक रूक जाने से उनका निधन हो गया।

बिहार का चर्चित तेजाब हत्याकांड

शहाबुद्दीन जैसे बाहुबली से डटकर कानूनी मुकाबला करने की वजह से चंदा बाबू चर्चित रहे। शहाबुद्दीन से उनकी कानूनी लड़ाई 2004 के बहुचर्चित तेजाब कांड से शुरू हुई। दरअसल, चंदा बाबू सीवान में दुकानदार के तौर पर काम करते थे।

बात 16 अगस्त, 2004 की है जब कुछ बदमाश उनके दुकान पर रंगदारी मांगने पहुंचे। उस समय चंदा बाबू के बेटे दुकान पर थे। रंगदारी की मांग को लेकर बेटों की बदमाशों से बहस हो गई। बदमाशों ने चंदा बाबू के दो बेटों पर तेजाब डाला और उन्हें मार डाला। हालांकि तीसरा भाई बच गया।

इसके बाद चंदा बाबू ने शहाबुद्दीन के खिलाफ कानूनी लड़ाई की शुरुआत की। ये आसान नहीं था लेकिन चंदा बाबू कभी पीछे नहीं रहे। उस समय बिहार की राजनीति में बाहुबलियों का काफी दबदबा था। साल 2005 में नीतीश कुमार की सरकार आने के बाद शहाबुद्दीन पर कानूनी कार्रवाई तेजी से बढ़ी।

चंदा बाबू के तीसरे बेटे की भी हत्या

शहाबुद्दीन के खिलाफ चंदा बाबू की लड़ाई लंबे समय तक चली लेकिन दुर्भाग्य ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। साल 2014 में 16 जून को चंदा बाबू के तीसरे बेटे राजीव की भी गोली मारकर कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी। राजीव उस तेजाब कांड का एकमात्र गवाह था।

बहरहाल, शहाबुद्दीन पर कार्रवाई हुई और वो अभी इसी मामलें में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले ही चंदा बाबू की पत्नी का निधन हो गया था जिसके बाद वे अकेले रह गए थे।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे