लाइव न्यूज़ :

Bihar Bypoll Results: उपचुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल, राजद से तोड़ा नाता, कन्हैया कुमार और मदन मोहन झा पर हमला,असंतोष के स्वर फूटे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2021 20:19 IST

Bihar Bypoll Results: कुशेश्वरस्थान स्थान सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अतिरेक कुमार को 6 हजार वोट भी नहीं आया.

Open in App
ठळक मुद्देसीट पर दावेदारी के लिए कांग्रेस ने राजद से नाता तोड़ने का फैसला ले लिया था. कई दफे विधायक रह चुके अशोक कुमार के बेटे अतिरेक कुमार को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था.तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशी पूरी तरह से पिछड़ गए.

पटनाः बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गये हैं. लेकिन दोनों सीटों पर कांग्रेस की ऐसी मिट्टी पलीद हुई है जैसा शायद ही पहले कभी हुई थी.

कांग्रेस की सबसे ज्यादा दुर्गित कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में हुई है. यह वही सीट है जहां कई दफे कांग्रेस के विधायक चुने जा चुके हैं. इसी सीट पर दावेदारी के लिए कांग्रेस ने राजद से नाता तोड़ने का फैसला ले लिया था. कांग्रेस ने इस सीट से कई दफे विधायक रह चुके अशोक कुमार के बेटे अतिरेक कुमार को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था.

तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशी पूरी तरह से पिछड़ गए. ऐसे में कांग्रेस की बुरी स्थिति को देखकर पार्टी में असंतोष के स्वर फूटने लगे हैं. पार्टी के पूर्व विधायक और नेता ऋषि मिश्रा ने चुनाव परिणाम पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को आडे़ हाथों लिया है.

उन्होंने कहा कि 30 सालों से मिथिलांचल में कांग्रेस की राजनीति करने वाले मदन मोहन झा पिछले विधानसभा चुनाव और उपचुनाव चुनाव में पार्टी को अपेक्षित स्थान नहीं दिलवा सके. उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफे की भी मांग की है. पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस बिहार में आईसीयू में पहुंच गई है. 

यहां उल्लेखनीय है कि दोनों सीटों पर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारक के रूप में कन्हैया कुमार, जिग्नेश मेवानी और हार्दिक पटेल को चुनाव प्रचार के लिए उतारा था. लेकिन इन युवा नेताओं का कोई फायदा पार्टी को मिलता नजर नहीं मिल रहा है. जबकि उपचुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस ने सारी ताकत झोंक दी थी.

पार्टी के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार से लेकर प्रदेश के तमाम छोटे बडे़ नेता कैंप कर रहे थे. प्रदेश के प्रभारी भक्तचरण दास खुद कमान संभाल रहे थे. लेकिन चुनाव परिणाम ऐसा आया है कि कांग्रेस मुंह दिखाने लायक नहीं बची है. कुशेश्वरस्थान सीट पर पार्टी के उम्मीदवार अतिरेक कुमार को 6 हजार वोट भी नहीं आया. अतिरेक को 5602 वोट मिले.

टॅग्स :उपचुनावबिहारकांग्रेससोनिया गाँधीपटनाआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल